सेंट फ्रांसिस स्कूल के पांच विद्यार्थियों का रोल बॉल राज्यस्तरीय स्पर्धा के लिए चयन
16वीं मिनी अंडर-11 महाराष्ट्र राज्यस्तरीय रोल बॉल चैंपियनशिप में लेंगे हिस्सा

अमरावती/दि.2 – द अमरावती डिस्ट्रिक्ट रोल बॉल एसोसिएशन की ओर से 27 सितंबर 2026 को एस.पी. स्पोर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर में आयोजित रोल बॉल चयन परीक्षा में सेंट फ्रांसिस स्कूल, बडनेरा के पांच विद्यार्थियों का 16वीं मिनी (अंडर-11) महाराष्ट्र राज्यस्तरीय रोल बॉल चैंपियनशिप 2026 के लिए चयन हुआ है.
यह राज्यस्तरीय प्रतियोगिता 3 और 4 अक्टूबर 2026 को स्कूल ऑफ स्कॉलर्स, यवतमाल में आयोजित की जाएगी. चयनित विद्यार्थी राज्यस्तर पर अमरावती जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे. सेंट फ्रांसिस स्कूल के प्राचार्य फादर नोबित के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने चयन परीक्षा में उत्साहपूर्वक भाग लिया. चयनित विद्यार्थियों में हर्षदीप गेडाम, अभीर शर्मा, ओजस उगले, हुस्नेन गवली और अंबर तिडके का समावेश है. इन विद्यार्थियों को रोल बॉल एवं स्केटिंग प्रशिक्षक क्षितिज मोहोड़ का नियमित मार्गदर्शन मिला. उनके मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने लगातार अभ्यास किया और चयन परीक्षा में सफलता हासिल की.
विद्यार्थियों ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, सेंट फ्रांसिस स्कूल के प्राचार्य फादर नोबित, शारीरिक शिक्षा प्रशिक्षक शुभम इंगले तथा प्रशिक्षक क्षितिज मोहोड़ को दिया. विद्यार्थियों के राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन पर सेंट फ्रांसिस स्कूल के प्राचार्य फादर नोबित, शारीरिक शिक्षा प्रशिक्षक शुभम इंगले, प्रशिक्षकों, शिक्षकेतर कर्मचारियों एवं अभिभावकों ने विद्यार्थियों का अभिनंदन किया और आगामी राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं.





