पतंजलि ने जलाई विदेशी कंपनियों के उत्पादों की होली
जयस्तंभ चौक पर बडा प्रदर्शन

* कांग्रेस नेता सुनील देशमुख, विलास इंगोले, जयश्री वानखडे भी हुए आंदोलन में शामिल
अमरावती/दि.2- योग गुरू बाबा रामदेव की पंतजलि योग पीठ हरिद्बार के स्वामी रितदेव के नेतृत्व में आज सुबह यहां जयस्तंभ चौक पर गांधी पुतले के पास बहुराष्ट्रीय कंपनियों के उत्पादों की होली की गई. लक्स, लाइफबॉय, पेप्सोडेंट, रिन, टाइड, मेगी- नूडल्स, कोलगेट, कोका कोला, केएफसी, जॉन्सन एंड जॉन्सन तथा अन्य कंपनियों के उत्पाद प्रतीकात्मक रूप से जलाए गये. खास गांधी जयंती का दिन विशेष लेकर पतंजलि योगपीठ के इस आंदोलन में कांग्रेस नेता सुनील देशमुख, विलास इंगोले, जयश्री वानखडे भी सम्मिलित हुए.
आंदोलनकारियों ने विदेशी वस्तुओं की गांधी जी द्बारा की गई होली का स्मरण कर नारा दिया कि स्वदेश्ीा अपनायेंगे, देश को बचायेंगे. देश को समृध्द बनायेंगे. युवा भारत के प्रांत प्रभारी अक्षय धानोरकर, योेगेश राठी, हरिहर गिलोरकर, पूर्व सरपंच डॉ. राजेश चांडक, रतिलाल सातपुते, तेजस गोतरकर, अजिंक्य कोहले, कार्तिक चांडक, सुयोग आदि ने विदेशी उत्पादों की होली आंदोलन में सहभाग दर्शाया. स्वदेशी के पक्ष में नारे लगाए. वहां से गुजरते लोगों को भी भारतीय कंपनियों के उत्पाद अपनाने का आवाहन किया. बता दें कि स्वामी रीत देव तीन दिवसीय विशेष योग शिविर हेतु अमरावती पधारे हैं. उनका योग शिविर चल रहा है. अमरावती के लोगों ने अच्छा प्रतिसाद दिया है.





