दिवंगत पूर्व विधायक उपेंद्रजी शेंडे की जयंती मनाई

मान्यवरों ने उनके सामाजिक एवं राजनीतिक जीवन और रिपब्लिकन पार्टी के निर्माण में योगदान को किया याद

अमरावती/दि.6 – रिपब्लिकन पार्टी खोरिपा के अध्यक्ष तथा नामांतर आंदोलन के योद्धा रहे दिवंगत पूर्व विधायक उपेंद्रजी शेंडे की जयंती डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर चौक पर श्रद्धापूर्वक मनाई गई. कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पहार अर्पित कर अभिवादन से हुई. इसके बाद त्रिसरण पंचशील एवं बुद्ध वंदना का आयोजन किया गया.
इस अवसर पर रिपब्लिकन पार्टी खोरिपा के जिलाध्यक्ष एड. दिलीप घरडे ने दिवंगत पूर्व विधायक उपेंद्रजी शेंडे की प्रतिमा पर पुष्पहार अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. कार्यक्रम में उपस्थित मान्यवरों ने शेंडे के सामाजिक एवं राजनीतिक जीवन पर प्रकाश डालते हुए रिपब्लिकन पार्टी को मजबूत बनाने के लिए उनके द्वारा किए गए कार्यों को याद किया. वक्ताओं ने कहा कि उपेंद्रजी शेंडे ने अपने सार्वजनिक जीवन में सामाजिक न्याय और वंचित वर्गों के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया. रिपब्लिकन पार्टी के संगठन विस्तार और पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में भी उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा. कार्यक्रम का संचालन जिला सचिव चरणदास नंदागवली ने किया, जबकि आभार रामेश्वर रामटेके ने माना. इस अवसर पर डॉ. शेषराव घरडे, मेजर ताराचंद करवाड़े, रमेश खांडेकर, दिनेश पाटील, उके सहित पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे.

Back to top button