अकोला में बेटे ने मार डाला बाप को

बहनोई के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

* अनैतिक संबंध और संपत्ति का झगडा
अकोला/दि.10 – चान्नी थाना अंतर्गत गावंडगांव शिवार में मिली लाश के बारे में पुलिस ने एसपी अर्चित चांडक के कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन में कुछ ही घंटों में केस सॉल करने का दावा किया है. मृत व्यक्ति का नाम संजय भिका डाखोरे (66) बताया गया. यह भी खुलासा पुलिस जांच में हुआ है कि, अनैतिक संबंध और संपत्ति का झगडा इस हत्याकांड के पार्श्व में रहा. पुलिस ने संजय के पुत्र अजय और जंवाई नीलेश सुरेश ठाकरे को हिरासत में लिया है. आरोपियों से पूछताछ की जा रही है.
एसपी अर्चित चांडक, अपर पुलिस अधीक्षक चंद्रकांत रेड्डी, एसडीपीओ गजानन पडघन की देखरेख में यह कार्रवाई तत्परता से की गई. पुलिस सूत्रों ने बताया कि, मृत संजय डाखोरे के अनैतिक संबंध और संपत्ति के विवाद में उनके बेटे और जंवाई ने मिलकर हत्या की है. पुलिस ने साजिश रचने का भी आरोप किया है. जंवाई नीलेश ठाकरे चोंढी ग्राम के रहनेवाले हैं. पुलिस ने शव मिलते ही सर्वप्रथम शव की पहचान की. संजय डाखोरे के रुप में उसकी पहचान होते ही तहकीकात तेज की गई. चान्नी के प्रभारी अधिकारी धनराज देवर्जनकर, उपनिरीक्षक विजय घुगे, पुलिस कर्मी गजानन जायभाये, सुधाकर करवते, शिवा स्वामी ने पडताल कर तेजी से आरोपियों को कब्जे में लिया. खबर है कि, आरोपियों ने गुनाह कबूल कर लिया है. एसपी चांडक ने तत्पर कार्रवाई के लिए पुलिस बल की पीठ थपथपाई है.

Back to top button