मूर्तिजापुर में किसान ने लगाया मौत को गले

मूर्तिजापुर/दि.10 – कर्ज के बोझ से दबे एक और किसान ने आज आत्महत्या कर ली. ग्रामीण पुलिस ने बताया कि, चिखली कादवी के किसान दिगंबर वाघ ने कुएं में कूदकर जान दे दी. जिससे ग्राम में खलबली मची. आज सुबह घटना उजागर हुई. परिजनों ने आरोप लगाया कि, बोगस बीज के कारण अंकुरण नहीं हुआ और फिर बारिश ने भी दगा दे दिया.
पुलिस ने बताया कि, दिगंबर वाघ के पास पांच एकड खेती है. उन पर सहकारी बैंक और सोसायटी का 1.5 लाख ऋण था. ऐसे में बारंबार फसल खराब होने के कारण वे चिंताग्रस्त थे. परिजनों ने आरोप किया कि, शासन द्वारा सहायता घोषित न होने से क्षेत्र के अधिकांश किसान गहरी चिंता में डूबे हैं.





