नवंबर में आयएमए का राष्ट्रीय खेल महाकुंभ

विविध समितियां गठित, डॉक्टर्स में अपार उत्साह

डॉ. वसंत लुंगे संयोजक, डॉ. दिनेश वाघाडे सहसंयोजक ने दी पत्रपरिषद में जानकारी
अमरावती/दि.16 – अंबानगरी की धरा पर अगले माह देशभर के हजारों डॉक्टर्स के कदम पडेंगे. अवसर होगा आयएमए के राष्ट्रीय खेल महाकुंभ का. जिसके लिए चिकित्सकों में न केवल उत्साह है, अपितु आयोजन को लेकर वे रोमांचित है. राष्ट्रीय खेल आयोजन समिति गठित कर राष्ट्रीय पदाधिकारी अमरावती के डॉ. वसंत लुंगे को संयोजक एवं अमरावती आयएमए अध्यक्ष डॉ. दिनेश वाघाडे को सह संयोजक मनोनीत किया गया है. डॉ. जयप्रकाश बनकर आयोजन अध्यक्ष और डॉ. सिकंदर आडवानी आयोजन सचिव होंगे. यह जानकारी आज दोपहर आयोजित पत्रकार परिषद में दी गई.
उन्होंने बताया कि, खेल महाकुंभ में अनेकानेक खेलों, स्पर्धाओं का समावेश रहने के साथ मैराथॉन भी होगी. आयोजन के सह अध्यक्ष के रुप में डॉ. संदीप दानखडे, डॉ. भूपेश भोंड, डॉ. सोनाली शिरभाते, सहसचिव डॉ. आनंद काकाणी, डॉ. नीलेश मोरे, डॉ. ऋतिका लोखंडे, कोषाध्यक्ष डॉ. रोहण बोबडे एवं डॉ. परीक्षित ठाकरे के साथ ही कोर सहसंयोजकों में डॉ. धीरज सवाई, डॉ. सोहेल बारी, डॉ. प्रणित काकडे, डॉ. अनुपम राठोड, डॉ. भूषण सगणे, डॉ. अक्षय चांदुरकर का समावेश है.
25 से 29 नवंबर दौरान यह आयोजन अंबानगरी में विविध खेल मैदानों, स्टेडियम, इंडोर स्टेडियम में होंगे. खेलों के प्रकार में शतरंज से लेकर क्रिकेट क्वॉश, टेबल-टेनिस, तैराकी, कैरम, टर्फ फुटबॉल, बॉक्स क्रिकेट, बैडमिंटन, लॉन टेनिस, एथलेटिक्स, गोल्फ, साइकलिंग का समावेश है. 10 और 21 किमी की तीन वर्गों में मैराथॉन दौड भी रखी गई है. खेल महाकुंभ के लिए देशभर से चिकित्सकों का पंजीयन प्रारंभ हो गया है. समस्त आयएमए अमरावती टीम इसमें जोशो-फरोश से जुट गई हैं. विविध खेलों के लिए अलग-अलग आयोजक नियुक्त किए गए हैं.
महाकुंभ की अर्थ और प्रायोजक समिति में डॉ. पंकज घुंडियाल, डॉ. नितिन सेवानी, डॉ. रोहण बोबडे, डॉ. परीक्षित ठाकरे, डॉ. गौरव गोहाड, डॉ. संदीप दानखडे, डॉ. विक्रम देशमुख, डॉ. पंकज बारब्दे, डॉ. अमेय सदार का समावेश है. वहीं मीडिया ब्रांडिंग, जनसंपर्क समिति में डॉ. नीरज मुरके, डॉ. सिकंदर आडवानी, डॉ. सुशील राजभूत, डॉ. हर्षदा मातकर, डॉ. तेजल सोनार का समावेश है. विविध समितियों में अमरावती के प्रसिद्ध और सक्रिय चिकित्सक का समावेश है. वे सभी आयोजन को जोरदार-शानदार करने जुट गए हैं. पांच दिवसीय खेल महाकुंभ के लिए देश के विभिन्न भागों से चिकित्सक अमरावती आएंगे.
* आयएमए के पदाधिकारी आएंगे
महाकुंभ के मौके पर आयएमए के पूर्व अध्यक्ष डॉ. केतन देसाई, वर्तमान अध्यक्ष डॉ. अनिल नायक, पूर्व अध्यक्ष दिलीप भानुशाली, महासचिव डॉ. शर्वरी दत्ता, डॉ. पीयूष जैन, सहसचिव डॉ. वसंत लुंगे, महाराष्ट्र आयएमए अध्यक्ष डॉ. संतोष कुलकर्णी, पूर्व अध्यक्ष डॉ. संतोष कदम, सचिव डॉ. विक्रांत देसाई, निर्वाचित अध्यक्ष डॉ. मंजूषा गिरी, कोषाध्यक्ष डॉ. अमोल गीते के अमरावती आएंगे.

Back to top button