सगे भाई ने ही भाई पर ब्लेड से किया जानलेवा हमला
घर के मालिकाना हक को लेकर उपजे विवाद ने लिया हिंसक रुप

* खोलापुरी गेट थाना क्षेत्र के खरकाडीपुरा परिसर की घटना
अमरावती/दि.22- खोलापुरी गेट थाना क्षेत्र के खरकाडीपुरा परिसर में पारिवारिक विवाद ने हिंसक रुप ले लिया. मकान के मालिकाना हम को लेकर उपजे विवाद के चलते एक भाई ने दूसरे भाई पर ब्लेड से हमला कर गंभीर रुप से घायल कर दिया. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर किया है. हमले में जख्मी का नाम गुणवंत वामनराव तायडे (32) है. जबकि आरोपी का नाम राहुल वामनराव तायडे (42) है.
जानकारी के मुताबिक रविवार 21 जून को सुबह 10 बजे के दौरान शिकायतकर्ता गुणवंत तायडे (32) अपने घर पर था तब उसके सगे भाई राहुल तायडे ने गुणवंत से कहा कि, घर उसकी मालिकाना संपत्ति है और उसे तत्काल खाली कर दो इस बात को लेकर शिकायतकर्ता ने कहा कि, मकान उनकी मां के नाम पर है और परिवार के अन्य सदस्यों का भी उस पर अधिकार है. इसी बात को लेकर दोनों भाईयों के बीच विवाद बढ गया और संतप्त होकर राहुल तायडे ने जेब से ब्लेड निकालकर गुणवंत की छाती, पेट और पीठ पर कई वार कर दिये. इस हमले में गुणवंत गंभीर रुप से घायल हो गया. इस घटना के बाद इलाके में कुछ समय के लिए तनाव निर्माण हो गया था. जख्मी को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया. घटना की जानकारी मिलते ही खोलापुरी पुलिस का दल घटनास्थल पहुंचा. जख्मी की शिाकयत पर खेालापुरी गेट पुलिस ने आरोपी राहुल तायडे के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु की है.