100 से ज्यादा फूटेज के कारण जाल में फंसा चेन स्नेचर

क्राइम ब्रांच की कार्रवाई

अमरावती/दि.22– एक 50 वर्षीय महिला के गले से मंगलसूत्र झपटकर भागे कुख्यात चेन स्नेचर को क्राईम ब्रांच के दल ने दबोच लिया. गिरफ्तार आरोपी का नाम शहर के वासनकरवाडी निवासी अनिल लाखपुरकर (53) है. आरोपी के पास से करीबन 1 लाख 52 हजार रुपए का माल जब्त किया गया है. 100 से अधिक सीसीटीवी फूटेज देखने के बाद आरोपी पुलिस के जाल में फंस गया.
17 जून को सुबह 7 बजे के दौरान बालाजी प्लॉट निवासी माया (50) नामक महिला पैदल जा रही थी, तब एक अज्ञात ने काली मोपेड से महिला के पास पहुंचकर उसके गले का सोने का मंगलसूत्र झपट लिया और पलायन कर गया था. इस प्रकरण में राजापेठ थाने में मामला दर्ज किया गया था. इस प्रकरण की जांच क्राइम ब्रांच का दल भी कर रहा था. घटनास्थल के सीसीटीवी फूटेज की सहायता से पुलिस ने चेन स्नेचर की तलाश शुरु की. परिसर के 100 से अधिक सीसीटीवी फूटेज खंगाले गये और लगातार 4 दिन तक अथक प्रयास करने के बाद पुलिस आरोपी के घर तक पहुंची. यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त राकेश ओला, उपायुक्त यशवंत सोलंके, श्याम घुगे, रमेश घुमाल, एसीपी शिवाजीराव बचाटे के मार्गदर्शन में क्राईम ब्रांच के निीरीक्षक अतुल व दिनेश दहातोंडे, एपीआई महेश इंगोले, पीएसआई गजानन सोनूने तथा हेड कांस्टेबल सुनील लासुरकर, गजानन ढेवले, दीपक सुंदरकर, मनोज ठोसरे, मंगेश परिमल के दल ने की.

Back to top button