अकोट-शेगांव मार्ग पर भीषण दुर्घटना में दो युवकों की मौत

दोनों मृतक अकोट के रहने वाले

अकोट/दि.22- अकोट÷शेगांव मार्ग के अंदुरा फाटा के पास दुपहिया और एसटी बस के बीच हुई भीषण दुर्घटना में अकोट शहर के दो युवकों की मृत्यु हो गई. मृतक युवकों के नाम कुणाल राजु भोरे और श्रीकांत पुरुषोत्तम बायस्कार है.
जानकारी के मुताबिक कुणाल भोरे और श्रीकांत बायस्कार दोनों युवक शेगांव से अकोट की तरफ दुपहिया पर सवार होकर आ रहे थे. सीमेंट रोड पर आयी दरारों के कारण दुपहिया सवार का गाडी पर से संतुलन बिगड गया और दुपहिया सीधे एसटी बस से जा टकराई. इस दुर्घटना में दुपहिया पर सवार दोनों युवक बस की चपेट में आ गये और उनकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई. इस घटना की जानकारी मिलते ही उरल पुलिस का दल घटनास्थल आ पहुंचा. पुलिस ने पंचनामा कर दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए अकोट के अस्पताल में पहुंचा दिया. इस घटना के कारण अकोट शहर में शोक व्याप्त है. मामले की जांच उरल पुलिस आगे कर रही है.

Back to top button