ज्ञानमाता हाईस्कूल में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

अमरावती/दि. 22- अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर ज्ञानमाता हाईस्कूल में रविवार, 21 जून को प्रातः 6.30 बजे उत्साहपूर्ण वातावरण में योग दिवस का आयोजन किया गया. सुबह की रमणीय और आनंददायक बेला में आयोजित इस कार्यक्रम में शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की. कार्यक्रम के दौरान योग प्रशिक्षक राजश्री गुलदेवकर ने विभिन्न योगासनों का प्रात्यक्षिक प्रस्तुत करते हुए उपस्थित लोगों को योगाभ्यास कराया. इसके साथ ही प्राणायाम सत्र का भी आयोजन किया गया, जिसमें सभी ने सक्रिय सहभागिता निभाई. योग प्रशिक्षक ने नियमित योगाभ्यास के शारीरिक एवं मानसिक लाभों की जानकारी देते हुए स्वस्थ जीवन के लिए योग को आवश्यक बताया.
इस अवसर पर विद्यालय के मुख्याध्यापक रेव्हरंट फादर आरोक्या सामी ने योगासन और प्राणायाम के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि योग व्यक्ति को शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक शांति और आत्मिक संतुलन प्रदान करता है. उन्होंने सभी से योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया. कार्यक्रम का सफल आयोजन एवं संचालन उपमुख्याध्यापिका डॉ. बेनिटा रफायल ने किया. कार्यक्रम को सफल बनाने में सेंट जोसेफ इंग्लिश प्राइमरी एवं प्री-प्राइमरी स्कूल की मुख्याध्यापिका सिस्टर सुवर्णा तथा सिस्टर डेलसी का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ. इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे और सभी ने नियमित योगाभ्यास कर स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन जीने का संकल्प लिया.

Back to top button