मासिक ‘भजन-अमृत’ में भक्तिरस की बही अविरल धारा

अमरावती/दि.10– स्थानीय श्री रामदेव बाबा उत्सव समिति द्वारा प्रत्येक माह के प्रथम रविवार को आयोजित किए जाने वाले भजन अमृत कार्यक्रम के अंतर्गत जून माह का आयोजन रविवार को श्री रामदेव बाबा मंदिर, राजापेठ में श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में संपन्न हुआ. सायं 5 बजे से 7 बजे तक आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भजनों का आनंद लिया.
कार्यक्रम में समिति के सदस्यों एवं भजन गायकों ने एक से बढ़कर एक भक्तिमय प्रस्तुतियां दीं. आओ जी गजानन म्हारा अंगना, मरुधर में ज्योत जगाय गयो, श्रीराम जानकी बैठे हैं मेरे सीने में, चौसठ योगिनी म्हारे मंदिरिये बैठ जाए तथा लाल ध्वजा सहित अनेक भजनों की प्रस्तुति ने उपस्थित श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया. पूरे कार्यक्रम के दौरान भक्तिमय वातावरण बना रहा और श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर रहे.
इस माह के भजन अमृत कार्यक्रम में आरती एवं प्रसाद के यजमान के रूप में अभिनव गट्टानी, अक्षय गट्टानी एवं चंद्रशेखर गट्टानी ने सेवाएं प्रदान कीं. कार्यक्रम की सफलता के लिए समिति के सचिन राठी, नितेश भट्टड़, विवेक गुप्ता, श्याम अट्टल, हरिराम चौधरी, संतोष राठी, लक्ष्मीकांत खंडेलवाल, जय जोशी, विजय जोशी, अमित साबू, अधिवक्ता आशीष बजाज, डॉ. सारंग तापड़िया, निर्मल बजाज, पंकज अग्रवाल, दीपेश लढ्ढा, सीए उज्ज्वल बजाज, सीए धीरज सारडा, आदित्य सारडा, खुशाल कलंत्री, मनीष सोमानी, रजत जाजू, अधिवक्ता कुशल करवा, नितिन जाजू एवं मंदिर व्यवस्थापक दीपक गाढ़वे सहित अनेक सदस्यों ने विशेष परिश्रम किया.
कार्यक्रम में किशोर गट्टानी, राजेश हेड़ा, गोविंद राठी, आकाश गुप्ता, विवेक मुंधड़ा, प्रणव मालू, मोहित सारडा, योगेश करवा, सर्वेश मालानी, जय करवा, पल्लव टवानी, निलेश चांडक, डॉ. नंदकिशोर करवा, महेश लढ्ढा, अनिल पनपालिया, दिलीप सारडा, मनोज सारडा, विजय पांडे, डॉ. राजेश चांडक, जयंत जाजू, महेश सारडा, कल्पेश भट्टड़, रोशन कडू तथा बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष श्रद्धालु उपस्थित रहे.
समिति ने सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए आगामी माह में भी अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होकर भजन अमृत कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है.





