शिंदे सेना में जा सकते हैं सहकारिता के धुरंधर लीडर
सुधाकर भारसाकले का कल कार्यकर्ताओं से संवाद

* माहेश्वरी भवन में सुबह 11 बजे से सम्मेलन
* दोनों तहसीलों दर्यापुर, अंजनगांव के कार्यकर्ता, पदाधिकारी आएंगे
दर्यापुर /दि.25- दर्यापुर और अंजनगांव तहसील के कार्यकर्ताओं व समर्थकों हेतु महत्वपूर्ण सुधाकर भारसाकले पाटिल आयोजित कार्यकर्ता और संवाद सम्मेलन कल मंगलवार 26 मई को सुबह 11 बजे यहां माहेश्वरी भवन में होने जा रहा है. जिससे दर्यापुर की राजनीति में महत्वपूर्ण बदलाव की संभावना सियासी जानकार देख रहे हैं. हाल ही में कांग्रेस का परित्याग करनेवाले वरिष्ठ नेता, जिला बैंक के संचालक सुधाकर भारसाकले पाटिल अपने समर्थकों और कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करनेवाले हैं. सूत्रों की माने तो सहकारिता क्षेत्र के धुरंधर लीडर उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना का धनुष्यबाण उठा सकते हैं. कल के सम्मेलन में अधिकृत घोषणा की संभावना सूत्रों ने व्यक्त की है. उल्लेखनीय है कि, दर्यापुर शिवसेना का गढ रहा है. यहां शिंदे सेना को भारसाकले के रुप में बडा महत्वपूर्ण चेहरा मिल सकता है. पार्टी निश्चित ही सुदृढ होने जा रही है.
आगामी राजनीतिक और सामाजिक गतिविधि के विषय में महत्वपूर्ण चर्चा और निर्णय होने की संभावना बताई जा रही है. तहसील में बदलते राजनीतिक हालात और गतिविधियों ने कार्यकर्ताओं की भूमिका, जनसंपर्क की दिशा एवं अगली भूमिका के बारे मार्गदर्शन और विचारमंथन होगा.
दर्यापुर-अंजनगांव तहसील के समर्थक और कार्यकर्ताओं में कल सम्मेलन को लेकर उत्सुकता का वातावरण बताया जा रहा है. आयोजकों ने बडी संख्या में उपस्थित रहकर सम्मेलन की गरिमा बढाने का आवाहन किया है. अनेक की नजरे के संवाद सम्मेलन पर टिकी है. चर्चा यह है कि, इस सम्मेलन से ही आगे की दिशा तय होगी. सुधाकर पाटिल भारसाकले कल कार्यकर्ताओं से चर्चा पश्चात बडी घोषणा कर सकते हैं.





