राजी हुए ठेकेदार, अगले माह तक चलती रहेगी शहर बस सेवा
23 जून आचार संहिता खत्म होने पश्चात नई बिडींग

* आज मनपा में हुई महत्वपूर्ण बैठक
अमरावती/दि.25 – पिछले तीन सालों से शहर के विविध मार्ग पर सिटी बस दौड रही थी. तीन साल के ठेके की मियाद खत्म होने से मंगलवार 26 मई से सिटी बस के पहिये थम सकने की आशंका आज दोपहर दूर हो गई. महापौर श्रीचंद तेजवानी की पहल पर आयोजित बैठक में सिटी बस ठेकेदार महेश साहू ने विधान परिषद चुनाव की आदर्श आचार संहिता को देखते हुए पुराने करार और रेट पर सिटी बसों का परिचालन जारी रखने का भरोसा दिलाया. बैठक में नेता सदन चेतन गावंडे, आयुक्त वर्षा लढ्ढा और अन्य अफसरान मौजूद रहने की जानकारी मनपा सूत्रों ने आज दोपहर अमरावती मंडल को दी. जिससे अमरावती के लोगों को राहत मिली है. रोजाना 10-12 हजार लोग शहर बस सेवा का लाभ लेने की जानकारी है.
साहू टुर्स एण्ड ट्रैवल्स की ओर से तीन साल पहले सिटी बस संचालक की जिम्मेदारी ली थी. इन तीन सालों में परिस्थितियां बदल गई. 5.23 रुपए प्रति किलो मीटर की दर से सिटी बस का संचालन किया जा रहा था. सिटी बस की रखरखाव व देखरेख तथा संचालन के लिए कुल 70 कर्मचारी नियुक्त किये गये. इनमें चालक, नियंत्रक, चेकिंग स्क्वॉड, वाहक का समावेश रहा. सोमवार को ठेका रद्द होने की आशंका हो गई थी. किंतु बुलाई गई बैठक पश्चात ठेकेदार महेश साहू राजी हो गए.
* बढे डीजल के दाम
डीजल के दाम निरंतर बढ रहे हैं. इन दिनों डीजल के रेट 7.50 रुपए से बढ गये. डीजल के दाम बढने के बावजूद सिटी बस संचालन का प्रति किमी दर 3 साल पहले का है. सिटी बस संचालक ने भारी दिक्कतों के बावजूद जनहित में सिटी बस चलाई जा रही थी.
* राजकमल उडानपुल का इफेक्ट
पिछले 9 माह से राजकमल उडानपुल यातायात के लिए बंद कर दिया गया है. सिटी बसों को भारी फेरी करनी पड रही है. इतना ही नहीं तो बार-बार सिटी बस ट्रैफिक जाम में फंस रही है. इर्विन चौक पर सिटी बस को रोजाना करीब 10 मीनट रुकना पडता है. फेरों से खर्च बढ गया है. माना जा रहा है कि, आज की बैठक में मनपा की ओर से रखरखाव का खर्च दिया जाता है, तो सिटी बस अगले कुछ माह तक चलाई जा सकती है.





