छत से कपडे लेने गई महिला की गिरने से मौत

राजापेठ थाना क्षेत्र की घटना

अमरावती/दि.17– राजापेठ थाना क्षेत्र में एक दुखद हादसे में महिला की छत से गिरने के कारण मौत हो गई. दूसरी मंजिल पर संतुलन बिगडने के बाद यह हादसा हुआ. घटना के बाद पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है. जानकारी के अनुसार मृतका संजीवनी दिलीप खंडारे (35, गणेश कॉलोनी, गणेश गायत्री मंदिर के पास) सोमवार, 15 जून की सुबह अपने घर की दूसरी मंजिल स्थित छत पर कपडे उतारने गई थी.
जानकारी के अनुसार इसी दौरान उनका अचानक संतुलन बिगड गया और वह नीचे पहली मंजिल की खुली जगह में लोहे की सीढियों के पास गिर गई. गिरने से उनके सिर में गंभीर चोट आई. परिजनों द्वारा उन्हें उपचार के लिए ले जाने का प्रयास किया गया. लेकिन गंभीर चोटों के कारण उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई. परिजनों के बयान के अनुसार यह घटना दुर्घटनावश हुई बताई गई है. मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई की. राजापेठ पुलिस ने मामले में आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज कर जांच शुुर कर दी है.

Back to top button