चेन्नई से दबोचा आरोपी

पूजा मांगूलकर हत्या प्रकरण

* माहुली के कुएं में मिला था शव
अमरावती/दि.29 – माहुली जहांगीर थाना अंतर्गत मो. अयाज मो. हनिफ के डवरगांव स्थित खेत के कुएं में मिली पूजा मांगूलकर की हत्या के सिलसिले में डीबी टीम ने आज एक संदिग्ध को चेन्नई जाकर हिरासत में लिया है. यह हत्याकांड गत 27 अगस्त को उजागर हुआ था, जब मो. अयाज के खेत के कुएं से लाश बरामद की गई थी.
* महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे
पुलिस को जांच में अहम सुराग मिलने का दावा किया जा रहा है. जिसके आधार पर पुलिस ने चेन्नई जाकर आरोपी को दबोचा. पुलिस टीम आरोपी को लेकर अमरावती हेतु रवाना हो चुकी है. हिरासत में लिए गए संदिग्ध से पूछताछ में बडे खुलासे होने की संभावना भी बताई जा रही है.
* डीबी टीम कार्रवाई से जांच में दिशा
पूजा मांगूलकर उर्फ हिना जितेंद्र नाईकवाडे के कत्ल के सिलसिले में डीबी टीम द्वारा सुदूर चेन्नई जाकर कार्रवाई किए जाने से तहकीकात को दिशा मिल जाने का दावा कर सूत्रों ने बताया कि, हत्या प्रकरण के सभी पहलुओं की जांच कर रही है. व्यापक पूछताछ के बाद घटनाक्रम का खुलासा हो सकता है. पुलिस ने स्पष्ट कर दिया कि, अभी हिरासत में लिया गया व्यक्ति केवल संदिग्ध है. उसकी भूमिका और अपराध में संलिप्तता जांच और पूछताछ पश्चात स्पष्ट होगी. पुलिस की आगे की कार्रवाई पर नजरे टिकी है. बता दें, दो रोज पहले महिला का शव मिलने से खलबली मची.

Back to top button