ग्राहक के सिर पर पानी का जग मारने का आरोप

युवक घायल, सरोज चौक के बनारसी भोजनालय में विवाद

अमरावती/दि.17 – शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत सरोज चौक स्थित बनारसी भोजनालय में खाना मिलने में देरी को लेकर विवाद हो गया. जानकारी के अनुसार ग्राहक रोहित तिवारी और होटल संचालक के बीच कहासुनी के बाद मामला हाथापाई तक पहुंच गया.
आरोप है कि इसी दौरान दूसरे टेबल पर बैठे एक ग्राहक ने रोहित तिवारी के सिर पर पानी का जग मार दिया. घटना में रोहित घायल हो गए. उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया. बताया जा रहा है कि रोहित की ओर से होटल संचालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. वहीं, होटल संचालक का कहना है कि भोजनालय में लगे सीसीटीवी कैमरों में पूरी घटना रिकॉर्ड हुई है और फुटेज से वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकती है. फिलहाल सिटी कोतवाली पुलिस शिकायत तथा सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच कर रही है.

Back to top button