अमरावती के युवाओं ने आईपीएल में पाया बडा सम्मान
‘कोहली जैसे महान खिलाडी को सम्मानित करना गर्व, प्रेरणा का संगम’

* पीयूष नांदुरकर, चेतन भटकर, मंगेश भुयारकर की उपलब्धि
अमरावती /दि.16- अमरावती के तीन युवा उद्यमियों एंजल वन के सब- ब्रोकर पीयूष नांदुरकर, चेतन भटकर, मंगेश भुयारकर को इंडियन प्रीमियर लीग के भव्य मंच पर महान क्रिकेटर विराट कोहली को एंजल सुपर सिक्स का अवार्ड ेदेने का अनूठा सम्मान गत 13 मई को प्राप्त हुआ. मौका था आइपीएल में आरसीबी अर्थात बैंगलोर और केकेआर अर्थात कोलकाता के मुकाबले का . तीनों युवाओं ने न केवल खचाखच भरे स्टेडियम में लाइव मैच देखने का अनुभव और लुत्फ लिया. बल्कि देश के महान क्रिकेटर को सम्मानित करने का मौका पीयूष नांदुरकर को मिला.
नांदुरकर ने बताया कि, आईपीएल जैसे विश्वस्तरीय आयोजन को लाइव देखना जीवन के चिरस्मरणीय अनुभवों में से रहा. उसमें भी विराट कोहली जैसे महान खिलाडी को एंजल सुपर-6 का अवॉर्ड उनके हाथों प्रदान किया गया. यह स्वयं मेरे लिए गर्व, प्रेरणा और खुशी का अनूठा क्षण बना. स्टेडियम का माहौल, दर्शकों का जोश, खिलाडियों की उर्जा अद्भूत रही. चेतन भटकर और मंगेश भुयारकर की उपस्थिति ने अवसर को और खास बना देने की प्रतिक्रिया नांदुरकर ने व्यक्त की. तीनों ने आईपीएल के महामुकाबले में अमरावती का प्रतिनिधित्व किया. एक प्रकार से शहर की पहचान बढाई.
पीयूष नांदुरकर ने कहा कि, आईपीएल जैसे बडे मंच पर अमरावती के तीन नवजवानों की उपस्थिति ने सिद्ध कर दिया कि, छोटे शहरों के युवा भी बडे सपने देख सकते हैं. साकार कर सकते हैं. तीनों ही युवकों के आईपीएल मुकाबले देखते फोटो सोशल मीडिया पर झलक रहे हैं, शेयर किए जा रहे हैं. इस बात से भी नांदुरकर और उनके साथी उत्साहित और आंदोलित है. उन्होंने कहा कि, एंजल वन के साथ जुडकर अपने व्यवसाय को नई पहचान दी. दुनिया के लोकप्रिय क्रिकेटर्स की लीग में उनकी उपस्थिति ने अमरावती के युवा वर्ग का उत्साह बढाया है.
बता दें कि, पीयूष नांदुरकर लंबे समय से वित्तीय जागरुकता और निवेश के क्षेत्र में मार्गदर्शन का कार्य कर रहे हैं. उनके परिश्रम और समर्पण का ही सुफल है कि, उन्हें आईपीएल में विराट कोहली को सम्मानित करने का अवसर मिला.





