अमरावती की बेटी डॉ.मेजर नेहा बख्तार हुई सम्मानित

मिला डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर राष्ट्रीय उत्कृष्ट पुरस्कार- 2026

* आर्मी मेडिकल कॉर्प्स की अब तक की एकमात्र महिला अधिकारी को नई दिल्ली में मिला राष्ट्रीय सम्मान
* राष्ट्रपति भवन भ्रमण का भी मिला अवसर
अमरावती/दि.15– छोटे शहर के निकलकर भारतीय सेना की ऑलिव ग्रीन वर्दी में देश सेवा का सपना साकार करनेवाली डॉ.मेजर नेहा बख्तार ने एक बार फिर अमरावती का गौरव बढाया है. उन्हें नई दिल्ली स्थित कॉन्टिटयूशन क्लब ऑफ इंडिया में आयोजित राष्ट्रीय समारोह में डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर भारत भूषण नेशनल एक्सीलेंस अवॉर्ड 2026 (नेशनल रोल मॉडल अवॉर्ड) से सम्मानित किया गया. इस अवसर पर उन्हें राष्ट्रपति भवन के भ्रमण का भी विशेष अवसर प्राप्त हुआ.
डॉ. नेजर नेहा बख्तार बने यह सम्मान राष्ट्रसेवा, चिकित्साक्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान और प्रेरणादायी व्यक्तिमत्व के लिए प्रदान किया गया. वे अमरावती जिले की पहली और अब तक की एकमात्र महिला अधिकारी है, जिन्होंने भारतीय सेना के प्रतिष्ठित आर्मी मेडिकल कॉर्प्स में अधिकारी के रूप में सेवा दी. भारतीय सेना में अपने 10 वर्षो के गौरवपूर्ण कार्यकाल के दौरान उन्होंने देश के दुर्गम और अत्यंत विषम भौगोलिक एवं जलवायु वाले क्षेत्रों में सैनिकों और नागरिकों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की. कठिन परिस्थितियों में समर्पण,अनुशासन और सेवा भावना के साथ निभाई गई उनकी जिम्मेदारियों ने उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर एक प्रेरणादायी व्यक्तित्व के रूप में स्थापित किया है.
सेना में सेवानिवृत्ति के बाद डॉ. नेहा बख्तार वर्तमान में श्री शिवाजी शिक्षण संस्था व्दारा संचालित डॉ. पंजाबराव उपाख्य भाउसाहेब देशमुख स्मृति वैद्यकीय महाविद्यालय के मनोचिकित्सा विभाग के जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर के रूप में सराहा जा रहा है. उनकी इस उपलब्धि पर महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. ए.टी. देशमुख ने प्राध्यापकों एवं सहकर्मियों की उपस्थिति में उनका अभिनंदन किया.उन्होंने डॉ. नेहा बख्तार के उल्लेखनीय कार्य,सेवाभाव और चिकित्सा पेशे के प्रति समर्पण की प्रशंसा करते हुए कहा कि, उनकी उपलब्धि पूरे महाविद्यालय और अमरावती के लिए गर्व का विषय है. इस अवसर पर श्री शिवाजी शिक्षण संस्था के अध्यक्ष हर्षवर्धन देशमुख , संस्था के पदाधिकारियों, सदस्यों, महाविद्यालय के प्राध्यापकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों ने भी डॉ. नेहा बख्तार को शुभकानाएं देते हुए उनके उज्वल भविष्य की कामना की. डॉ. नेहा बख्तार की सफलता पर उनके परिवार में भी खुशी का माहौल है. उनके पिता डॉ. विजय बख्तार की सफलता पर उनके परिवार में भी खुशी का माहौल है. उनके पिता डॉ. विजय बख्तार ,माता अनीता बख्तार तथा भाई डॉ. निखिल बख्तार ने इस उपलब्धि को पूरे परिवार और अमरावती के लिए गर्व का क्षण बताया.
चुनैतियों भरा रहा सफर- नेहा बख्तार
डॉ. मेजर नेहा बख्तार ने अपने अनुभव साझा करने हुए कहा कि, एक छोटे शहर से निकलकर ऑलिव ग्रीन वर्दी में देश की सेवा करने तक सफर चुनौतियों, संघर्ष और त्याग से भरा रहा. लेकिन राष्ट्रसेवा का हर पल सार्थक रहा. उनकी उपलब्धि आज अमरावती की युवा पीढी, विशेषकर बेटियों के लिए प्रेरणा का स्त्रोत बन गई है.

7 वर्षीय परिधि पांडे ने भरतनाट्यम प्रतियोगिता में जीता पुरस्कार
नई दिल्ली के कॉन्टिटयुशन क्लब ऑफ इंडिया में आयोजित इसी राष्ट्रीय समारोह में 7 वर्षीय परिधि पांडे ने भी अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया. परिधि ने अपने एज ग्रुव की भरतनाट्यम प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रस्तृति देकर पुरस्कार अपने नाम किया. कम उम्र में शास्त्री नृत्य के क्षेत्र में मिली इस सफलता ने परिधि को विशेष पहचान दिलाई. समारोह में उपस्थित अतिथियों में उनकी प्रस्तृति की सराहना करते हुए उज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी. एक ही मंच पर अमरावती की दो प्रतिभाओं डॉ. मेजर नेहा बख्तार और परिधि पांडे की उपलब्धियों ने जिले का गौरव राष्ट्रीय स्तर पर और बढा दिया.

Back to top button