अर्णव इंदूरकर को बनना हैं कम्प्यूटर इंजीनियर

गोल्डन किड्स के छात्र अर्णव ने 10 वीं में हासिल किए 90.40 फीसद अंक

अमरावती/दि.11– स्थानीय कैम्प परिसर स्थित गोल्डन किड्स हाइस्कूल के छात्र अर्णव अविनाश इंदूरकर ने कक्षा 10 वीं की बोर्ड परीक्षा में 500 में से 452 यानी 90.40 फीसद अंक हासिल किए और बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कक्षा 10 वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की. जिसके चलते उसका सर्वत्र अभिनंदन हो रहा हैं. अर्णव इंदूरकर भविष्य में कम्प्युटर इंजीनियर बनना चाहता हैं.
विशेष उल्लेखनीय है कि बचपन से पढाई- लिखाई में बेहद तेज रहनेवाला अर्णय इंदूरकर उत्कृष्ट तबला वादक भी हैं. जिससे तबलावादन हेतु राज्यस्तरीय पुरस्कार भी प्राप्त हुआ हैं. साथ ही अर्णव की क्रीकेट खेलने में भी रूची हैं. अर्णव की माताजी सोनाली इंदूरकर रापनी के अमरावती विभाग में बतौर लिपीक कार्यरत हैं. वह अपनी सफलता का श्रेय अपनी मां दादा-दादी व नाना के साथ ही अपने सभी परीजनों व गुरूजनों को देता हैं.

Back to top button