नाबालिग से मारपीट कर शारीरिक शोषण

फ्रेजरपुरा थाना क्षेत्र की घटना, मामला दर्ज

अमरावती /दि.20- एक 17 वर्षीय नाबालिग युवती को मिलने के लिए बुलाने के बाद गालीगलौज कर उसे अपने दोस्त के घर ले जाकर जबरदस्ती लैंगिक अत्याचार किया गया. पीडिता के प्रतिकार करने पर उसके साथ मारपीट भी की गई. इस प्रकरण में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म व पोक्सो के तहत मामला दर्ज किया है. आरोपी युवक का नाम जय कडू है. यह घटना फ्रेजरपुरा थाना क्षेत्र में घटित हुई.
जानकारी के मुताबिक पीडिता यह आरोपी जय को पहचानती थी. आरोपी ने फोन कर पीडिता को फ्रेजरपुरा थाना क्षेत्र के एक महाविद्यालय के पास बुलाया. पीडिता जब उससे मिलने गई, तब आरोपी उसे बातचीत करने के बहाने अपने दोस्त के यहां ले गया. वहां उपरी मंजिल के कमरे में ले जाकर पीडिता के साथ गालीगलौज व मारपीट कर जबरदस्ती लैंगिक अत्याचार किया. प्रतिकार करने पर पीडिता के साथ आरोपी ने मारपीट की. पीडिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी जय कडू के खिलाफ बीएनएस की धारा 64 (1), 78, 115 (2), 351 (2), 352 और पोक्सो की धारा 4, 8, 12 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरु की है.

Back to top button