नाचते समय हुए विवाद पर युवक की हत्या का प्रयास

राजापेठ थाना क्षेत्र के दरोगा प्लॉट परिसर की घटना

अमरावती/ दि.17- नाचते समय मामूली कारण पर से उपजे विवाद के चलते युवक पर चाकू से हमला कर उनकी हत्या करने का प्रयास किया गया. यह घटना राजापेठ थाना क्षेत्र के दरोगा प्लॉट परिसर के भगवान गौतम बुध्द पुतले के पास घटित हुई.
जानकारी के मुताबिक दरोगा प्लॉट परिसर निवासी कैलाश श्यामराव गेडाम (34) नामक युवक द्बारा दर्ज की गई शिकायत में आरोप किया गया है कि भगवान गौतम बुध्द पुतले के पास नाचते समय हुए मामुली विवाद पर से आरोपी प्रशांत लोणार, रितेश लोणार और अनूज लोणार ने पीछे से आकर उसके भाई को लाथो-घुसो से बुरी तरह पिटकर नीचे गिराया. रितेश लोणार ने चाकू से कैलाश के भाई के छाती पर हमला कर हत्या करने के इरादे से गंभीर रूप से घायल कर दिया. कैलाश का भाई जान बचाने के प्रयास में भाग रहा था तब उसके हाथ, जंघा और चेहरे पर चाकू से फिर से वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया. उस समय जख्मी युवक के साथ रहे कार्यकर्ताओं ने मध्यस्थी कर युवक की जान बचाई और उसे जिला अस्पताल में भर्ती किया. पुलिस ने जख्मी के भाई कैलाश गेडाम की शिकायत पर तीनों आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया हैं.

Back to top button