ऑटो और बाइक की आमने-सामने टक्कर, युवक की मौत

धारणी के बिजुधावड़ी-बारू मार्ग पर हुआ हादसा

* इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
धारणी /दि.27- धारणी तहसील के बिजुधावड़ी और बारू मार्ग के बीच रविवार सुबह करीब 11 बजे ऑटो और मोटरसाइकिल की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई. हादसे में बाइक चालक मुन्ना भिलावेकर गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें तत्काल धारणी उपजिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.
जानकारी के मुताबिक ऑटो बिजुधावड़ी की ओर जा रहा था, जबकि मुन्ना भिलावेकर अपने गांव बोरखेड़ा (तहसील चिखलदरा) से धारणी की ओर मोटरसाइकिल से आ रहे थे. इसी दौरान दोनों वाहनों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई. हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को तुरंत धारणी उपजिला अस्पताल पहुंचाया. डॉक्टर रानी भिलावेकर और उनकी टीम ने उनका उपचार शुरू किया, लेकिन सिर में गंभीर चोट लगने के कारण मुन्ना भिलावेकर को बचाया नहीं जा सका. मृतक मुन्ना भिलावेकर अपने पीछे पत्नी, एक बेटा और एक बेटी छोड़ गए हैं. इस दर्दनाक हादसे से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. बोरखेड़ा और आसपास के क्षेत्र में शोक का माहौल है. पुलिस ने घटना का पंचनामा कर आगे की जांच शुरू कर दी है.

Back to top button