श्री संत गजानन महाराज मंदिर परिसर में मोबाइल पर पाबंदी
मोबाइल मुख्य प्रवेशद्बार पर ही बंद करना होगा

* संत गजानन महाराज मंदिर संस्थान ने जारी की सूचना
शेगांव/दि.12– मंदिर की पवित्रता का जतन करने और सहज एवं सुरक्षित दर्शन भाविकों को होने की दृष्टि से स्थानीय संत श्री गजानन महाराज मंदिर परिसर में मोबाइल पर पाबंदी लगा दी गई है. ऐसी सूचना श्री संत गजानन महाराज संस्थान द्बारा जारी कर दी गई है. यदि कोई भाविक पाबंदी का उल्लंघन करता हुआ दिखाई दिया तो उसका मोबाइल जब्त कर दिया जायेगा ऐसा जारी की गई सूचना में कहा गया है. अब भाविकों को मुख्य प्रवेशद्बार पर ही अपना मोबाइल मंदिर में दर्शन करने के बाद बाहर जाने तक बंद रखना होगा.
श्री संत गजानन महाराज पर लाखों भाविक भक्तों की श्रध्दा है. प्रगट दिन, पुण्यतिथि और राम नवमी उत्सव के दौरान राज्यभर से लाखों की संख्या में भाविक श्री संत गजानन महाराज के दर्शन के लिए आते हैं. इसके अलावा गुरूवार को भी बडी संख्या में दर्शनार्थियों की यहां भीड रहती है. वहीं रोजाना दर्शन के लिए आने वाले भाविकों की भी बडी संख्या है.
अनुशासन, सेवा और स्वच्छता को लेकर गजानन महाराज संस्थान की ख्याति संपूर्ण देशभर में है. भाविक भी प्रसन्नचित होकर यहां दर्शन के लिए आते हैं. श्री गजानन महाराज के समाधि स्थल पर फोटो निकालने की शुरूआत से ही मनाई है. अब मंदिर परिसर में भी मोबाइल पर प्रतिबंध लगा दिया गया है. अब भाविकों को मंदिर के मुख्य प्रवेशद्बार पर ही अपना मोबाइल बंद करना होगा, ऐसा आवाहन मंदिर व्यवस्थापन द्बारा किया गया है.





