बैंक ऑफ इंडिया के बैंक खाते का 20 साइबर फ्रॉड के लिए इस्तेमाल

साइबर पुलिस ने किया मामला दर्ज

अमरावती/दि.31 – बैंक ऑफ इंडिया के खाताधारक के अकाउंट का 20 साइबर फ्रॉड में इस्तेमाल हुआ रहने की बात प्रकाश में आते ही साइबर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु की है.
जानकारी के मुताबिक महाराष्ट्र राज्य साइबर की तरफ से प्राप्त म्यूल अकाउंट की सूची में बैंक ऑफ इंडिया की तरफ से जानकारी मिली कि, अमरावती शहर के बिच्छू टेकडी राहुल नगर निवासी शेख अमीन शेख लतीफ के बैंक खाता क्रमांक 967510110015398 का 20 साइबर फ्रॉॅड में इस्तेमाल हुआ है. इस कारण साइबर पुलिस स्टेशन के रोशन गजानन लकडे नामक जवान की शिकायत के आधार पर पुलिस ने संबंधित खाताधारक के खिलाफ बीएनएस की धारा 112 (2), 3 (5), 318 (5), 61 (2) और 66 (डी) आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरु की है.

Back to top button