त्योहारों के मौसम में बड़ी राहत: अब 25 दिन में बुक होगा एलपीजी सिलेंडर

अमरावती/दि.15- एलपीजी गैस की कमी और युद्ध जैसे हालात के चलते सिलेंडरों की बढ़ती मांग के बीच केंद्र सरकार ने उपभोक्ताओं को बड़ी राहत दी है. गैस रिफिल बुकिंग के बीच निर्धारित अंतराल को घटा दिया गया है. अब ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के उपभोक्ता पिछले सिलेंडर की बुकिंग के 25 दिन बाद ही नया सिलेंडर बुक कर सकेंगे. इससे त्योहारों के मौसम में गैस की बढ़ती जरूरत के बीच उपभोक्ताओं को राहत मिलने की उम्मीद है.
* जिले में गैस सप्लाई लगभग बहाल
गैस की कमी को दूर करने के लिए केंद्र सरकार ने तत्काल कदम उठाए हैं. इसके चलते अमरावती जिले में ङझॠ सिलेंडरों की आपूर्ति अब धीरे-धीरे सामान्य हो रही है. गैस एजेंसियों पर भी सिलेंडरों की उपलब्धता पहले की तुलना में बेहतर होने लगी है.
* बुकिंग नियमों में दी गई ढील
इससे पहले ग्रामीण क्षेत्रों में दो ङझॠ सिलेंडरों की बुकिंग के बीच 45 दिनों का अंतर निर्धारित किया गया था. अब इस अवधि को घटाकर 25 दिन कर दिया गया है. यानी ग्रामीण उपभोक्ताओं को भी शहरी उपभोक्ताओं की तरह 25 दिन के अंतराल पर रिफिल बुक करने की सुविधा मिलेगी.
* त्योहारों में ग्रामीण उपभोक्ताओं को राहत
गणेशोत्सव समेत आगामी त्योहारों के दौरान घरों में एलपीजी की खपत बढ़ने की संभावना रहती है. ऐसे में बुकिंग का अंतर कम किए जाने से ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ताओं को विशेष राहत मिलेगी. लंबे समय तक सिलेंडर के लिए इंतजार करने की परेशानी भी कम होने की उम्मीद है.
* ई-केवायसी नहीं कराने वालों की बढ़ सकती है परेशानी
जिले में बड़ी संख्या में ऐसे ङझॠ उपभोक्ता हैं, जिन्होंने अभी तक ई-केवायसी की प्रक्रिया पूरी नहीं की है. ऐसे उपभोक्ताओं को सिलेंडर बुकिंग अथवा सब्सिडी का लाभ मिलने में अस्थायी परेशानी हो सकती है. इसलिए संबंधित उपभोक्ताओं को जल्द से जल्द ई-केवायसी पूरा करने की सलाह दी जा रही है.
* नए गैस कनेक्शन को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं
रिफिल बुकिंग के नियमों में भले ही ढील दी गई हो, लेकिन नए एलपीजी गैस कनेक्शन को लेकर स्थिति अभी पूरी तरह स्पष्ट नहीं है. नए कनेक्शन की उपलब्धता और प्रक्रिया को लेकर उपभोक्ताओं में अभी भी असमंजस बना हुआ है.
* जिले में 8 लाख से अधिक गैस उपभोक्ता
अमरावती जिले में 8 लाख से अधिक एलपीजी लाभार्थी हैं. इनमें से करीब 1 लाख 42 हजार उपभोक्ताओं ने अभी तक ई-केवायसी प्रक्रिया पूरी नहीं की है. ऐसे उपभोक्ताओं के लिए ई-केवायसी पूरा करना जरूरी माना जा रहा है, ताकि भविष्य में गैस रिफिल और सब्सिडी से संबंधित किसी तरह की परेशानी न हो.





