अमरावती में भाजपा की अंबादेवी मंदिर में महाआरती
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 4,399 दिन पूर्ण होने पर आयोजन

अमरावती /दि.10– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के विकास, सुशासन और राष्ट्र निर्माण के 4,399 दिन पूरे होने के अवसर पर अमरावती में भारतीय जनता पार्टी की ओर से विशेष धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस अवसर पर अंबादेवी मंदिर में भव्य महाआरती का आयोजन किया गया.
कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने मां जगदंबा और एकविरा देवी के चरणों में प्रार्थना कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और सशक्त नेतृत्व की कामना की. उपस्थित लोगों ने कहा कि मोदीजी के नेतृत्व में ‘विकसित भारत’ का संकल्प मजबूत हुआ है और देश ने विकास की नई दिशा प्राप्त की है. भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस अवसर को प्रधानमंत्री के अब तक के कार्यकाल की उपलब्धियों और उनके दीर्घ राजनीतिक नेतृत्व के सम्मान के रूप में मनाया.
महाआरती कार्यक्रम में शहर के कई जनप्रतिनिधि, नगरसेवक, पदाधिकारी और बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए. इनमें महापौर श्रीचंद तेजवानी, आशिष अतकरे, मीना पाठक, सुरेंद्र बुरंगे, प्रशांत देशपांडे, संजय तीर्थकर, निवेदिता चौधरी, मिलिंद बांबल, राधा कुरील, चेतन पवार, सुधा तिवारी, डॉ. वसुधा बोंडे, स्वाती कुलकर्णी, सचिन रासने, राजेंद्र मेटे, गजानन देशमुख, राजेश आखेगावकर, स्मिता सूर्यवंशी, विक्की शर्मा, विनोद तनवाईस, बंडू हिवसे, मंगेश खोंडे, प्रफुल्ल बोके, विनोद ठोसर, संतोष कावरे, भारती गुहे, राजेश गोयंका, कौशिक अग्रवाल, अशोक नागवाणी, श्रीकांत धानोरकर, तृप्ती वाट, कल्याणी मुदलियार सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे. भाजपा पदाधिकारियों ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम समाज में सकारात्मक ऊर्जा और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को मजबूत करते हैं.