भातकुली तहसील का बोरखडी व इस्लामपुर जिले का पहला स्व-गणना पूर्ण करनेवाला गांव

निवासी उपजिलाधीश संतोष काकडे व तहसीलदार अक्षय मांडवे का मिला मार्गदर्शन

भातकुली/दि.14– भारत सरकार के जनगणना विभाग द्वारा 1 मई से स्व-गणना अभियान शुरू किया गया है. इस संबंध में अमरावती जिलाधिकारी ने नागरिकों से स्व-गणना पूर्ण करने की अपील की थी. इस अपील को सकारात्मक प्रतिसाद देते हुए भातकुली तहसील के बोरखडी खुर्द और इस्माइलपुर गांवों के सभी परिवारों ने स्व-गणना की प्रक्रिया पूरी कर ली है. इस प्रकार 100 प्रतिशत स्व-गणना पूर्ण करने वाले जिले के पहले गांव बनने का गौरव बोरखडी खुर्द और इस्माइलपुर को प्राप्त हुआ है. जिलाधिकारी अमरावती ने इन गांवों का आदर्श लेते हुए जिले के अधिक से अधिक परिवारों से 15 मई तक स्व-गणना पूर्ण करने की अपील की है.
यह कार्य निवासी उपजिल्हाधिकारी संतोष काकडे तथा तहसीलदार अक्षय मांडवे के मार्गदर्शन में पूरा किया गया. इस अभियान को सफल बनाने में मंडल अधिकारी संतोष धुर्वे, गौरव सुरपाटणे, ग्राम महसूल अधिकारी व्ही. बी. बिहाडे, व्ही. बी. दहाट, धम्मपाल वानखडे, महसूल सेवक सीमा वानखडे तथा प्रशांत बिरे ने विशेष परिश्रम किए.

Back to top button