ब्राह्मणवाड़ा थड़ी पुलिस का जुआ अड्डे पर छापा, 11 गिरफ्तार

6.48 लाख का माल जब्त

* नकदी, बाइक और मोबाइल फोन बरामद
अमरावती /दि.22- अमरावती ग्रामीण पुलिस ने अवैध जुआ के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ब्राह्मणवाड़ा थड़ी थाना क्षेत्र के चिंचोली स्थित गवलीपुरा में चल रहे जुआ अड्डे पर छापा मारकर 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने मौके से 6 लाख 48 हजार 440 मूल्य का नकदी सहित विभिन्न सामान जब्त किया है.
जानकारी के मुताबिक 21 जुलाई को गोपनीय सूचना मिली थी कि गवलीपुरा चिंचोली में कुछ लोग 52 पत्तों पर इक्का-बादशाह नामक पैसे का जुआ खेल रहे हैं. सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 3 हजार 440 नकद, ताश के पत्ते, पांच मोटरसाइकिल तथा आठ एंड्रॉयड मोबाइल फोन जब्त किए. जब्त किए गए सामान की कुल अनुमानित कीमत 6 लाख 48 हजार 440 बताई गई है. गिरफ्तार आरोपियों में मो. रज्जाक मो. जहीर, योगेश वानखड़े, नंदकिशोर जपुलकर, शुभम बावने, अल्केश गीते, सैयद तौसिब सैयद बब्बू, आकाश धुर्वे, सूरज भीमटे, यश कोसे, सतीश दामड़े और सुकराम बारस्कर शामिल हैं. सभी आरोपियों के खिलाफ मुंबई जुआ प्रतिबंध अधिनियम की धारा 12(ए) के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है. यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक निकेतन कदम, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दत्ता तोटेवाड़, उपविभागीय पुलिस अधिकारी माधवराव गरुड़, स्थानीय अपराध शाखा के पुलिस निरीक्षक अशोक लांडे तथा ब्राह्मणवाड़ा थड़ी के थाना प्रभारी प्रमोद राउत के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने संयुक्त रूप से की.

Back to top button