जवाहर रोड पर इमारत ढही

अग्रवाल जयपुर सेंटर हुआ जमींदोज

प्रतिनिधि/दि.१६ अमरावती-स्थानीय जवाहर रोड पर शिवकुमार अग्रवाल नामक व्यक्ति की मिल्कीयत रहनेवाले इमारत का अगला हिस्सा व छत गुरूवार की सुबह ९ बजे अचानक ढह गया. जिसके चलते इस इमारत की निचली मंजील पर स्थित अग्रवाल जयपुर सेंटर नामक दूकान पूरी तरह से ढह गयी. जानकारी के मुताबिक यह इमारत करीब ८० से ९० वर्ष पुरानी थी और इस समय काफी जीर्ण-शीर्ण व जर्जर अवस्था में पहुंच गयी थी. इस हादसे के चलते अग्रवाल परिवार करीब ४ से ५ लाख रूपयों का नुकसान हुआ है.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button