गुरुपूर्णिमा पर सिद्धिविनायक मंदिर में दीपोत्सव एवं महाआरती का आयोजन
कलाकारों का हुआ सम्मान

अमरावती/दि.31- भारतीय जनता पार्टी बडनेरा मंडल की ओर से गुरुपूर्णिमा के अवसर पर गणेश कॉलोनी स्थित श्री सिद्धिविनायक मंदिर में दीपोत्सव एवं महाआरती का भव्य आयोजन किया गया. कार्यक्रम भाजपा अमरावती शहर जिला अध्यक्ष डॉ. नितीन धांडे के नेतृत्व तथा बडनेरा मंडल अध्यक्ष उमेश निलगीरे की प्रमुख उपस्थिति में संपन्न हुआ.
इस अवसर पर संगीत विशारद अशोक रोमणे तथा सिद्धिविनायक मंदिर में वर्षों से निरंतर सेवा दे रहे उत्कृष्ट तबला वादक महाराज हरिभाऊ जोशी का शॉल एवं सम्मानचिह्न देकर अभिनंदन किया गया. कार्यक्रम का आयोजन पूर्व नगरसेविका तृप्ती वाठ के संयोजन में किया गया. इस दौरान छाया अंबाडकर, भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष शुभांगी भोंगाडे, कल्पना शेलके, भाजपा बडनेरा मंडल के महासचिव अशोक पंचारे, नरेश धमाई, योगेश निमकर, राजू भोंगाडे, संदीप शेलके, सुनील लोयबरे, सचिन वाठ, भारती पाटील, सुनीता आलोकार, आशा डुकरे, मोना जलतारे, विजय हाडाले, श्रीकृष्ण हाडोले, बेंद्रे काकाजी, प्रियंका रेवतकर, मालू मेश्राम सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे. कार्यक्रम का संचालन एवं उपस्थितजनों का आभार तृप्ती वाठ ने व्यक्त किया. गुरुपूर्णिमा के पावन अवसर पर आयोजित दीपोत्सव और महाआरती से मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो गया.





