सीईओ सत्यम गांधी ने जिला परिषद में किया बडा फेरबदल
बरसों से मुख्यालय में एक ही टेबल पर ठियां जमाए बैठै 10 लोगों का तबादला

अमरावती/दि.4- जिला परिषद के मुख्यालय में विगत 5 वर्षो से एक ही टेबल पर कार्यरत रहनेवाले 10 कर्मचारियों को मुख्य कार्यपालन अधिकारी सत्यम गांधी ने स्थलांतरण के जरिए अन्य विभागों में भेज दिया है. ताकि संबंधितों को नई नियुक्तिवाले स्थान पर तत्काल हाजिर होने के निर्देश भी दिए है. इसके अलावा आगामी 10 जुलाई तक अन्य विभागों में भी कर्मचारियों के टेबल बदलने की कार्रवाई करने का निर्देश सीईओ सत्यम गांधी ने सभी विभाग प्रमुखों के नाम जारी किए है.
इस संदर्भ में मिली जानकारी के मुताबिक एक ही विभाग में लगातार 5 वर्षेा से तथा एक टेबल पर लगातार तीन वर्षो से कार्यरत रहनेवाले कर्मचारियों का तबादला करते हुए उनके टेबल और विभाग बदलने का आदेश जिप सीईओ सत्यम गांधी द्बारा सामान्य प्रशासन विभाग को जारी किया गया. जिसके अनुसार जीएडीए के जरिए जिला परिषद में फेर बदल करने की शुरूआत की गई. जिसके चलते कई वर्षो से एक ही कुर्सी व टेबल पर ठियां जमाए बैठे कर्मचारियों को अब अपनी पुरानी कुर्सी छोडकर किसी नये विभाग में नई जिम्मेदारी संभालनी होगी. तबादला प्रक्रिया के पहले चरण में जिला परिषद के मुख्यालय के विविध विभागों में कार्यरत रहनेवाले कर्मचारियों का सीईओ सत्यम गांधी के आदेश से तबादला किया गया.् वहीं पंचायत समिति सहित अन्य विभागों में भी कर्मचारियों के टेबल बदलने हेतु सीईओ सत्यम गांधी ने विभाग प्रमुखों को 10 जुलाई के डेडलाईन दी है. साथ ही साथ इससे संबंधित कार्रवाई की विस्तृत रिपोर्ट पेश करने का निर्देश भी सीईओ गांधी द्बारा संबंधित विभाग प्रमुखों को दिया गया है.
जिप मुख्यालय में की गई तबादला प्रक्रिया के तहत विस्तार अधिकारी (सांख्यिकी) प्रवीण कोथलकर को डीआयडीए, वरिष्ठ सहायक आदित्य तायडे को मग्रारोगायो, शरद चाहाकार को महिला व बाल कल्याण, नरेन्द्र अरबट को सामान्य प्रशासन विभाग, कनिष्ठ सहायक लिपिक पाडुरंग चौधरी को सामान्य प्रशासन विभाग, रजनी म्हस्के को अमरावती जिप शाला, राजेश श्रीखंडे को प्राथमिक शिक्षा विभाग, अशोक धोटे को महिला व बाल कल्याण, विजय पाटिल को प्राथमिक शिक्षा विभाग तथा प्रांजली मेश्राम को भातकुली पंचायत समिति में स्थलांतरित किया गया है.





