देवरणकर नगर में दिनदहाड़े चेन स्नेचिंग

सीसीटीवी में कैद हुआ आरोपी

अमरावती/दि.18- अमरावती के देवरणकर नगर क्षेत्र में बुधवार दोपहर एक महिला के गले से मंगलसूत्र छीनने की घटना सामने आई है. वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है.
पुलिस के अनुसार, माया गणेशदास डागा (53), निवासी बालाजी प्लॉट, बुधवार दोपहर करीब 1.30 बजे अपने रिश्तेदार के साथ देवरांकर नगर इलाके में पैदल जा रही थीं. इसी दौरान एक युवक बाइक पर पीछे से आया और उनके गले में पहना करीब 25 ग्राम वजन का मंगलसूत्र झपट लिया. घटना के समय मंगलसूत्र का कुछ हिस्सा महिला की साड़ी में फंस गया, जिससे आरोपी पूरा मंगलसूत्र लेकर नहीं भाग सका. जांच में सामने आया कि चोर मंगलसूत्र का लगभग 8 ग्राम सोने का लॉकेट (मेडल) लेकर फरार हुआ. महिला के शोर मचाने पर आरोपी रविनगर मार्ग की ओर भाग निकला. स्थानीय नागरिकों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची राजापेठ पुलिस स्टेशन के दल ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली. पुलिस जांच में आरोपी के फुटेज सीसीटीवी कैमरे में कैद होने की पुष्टि हुई है. शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसकी तलाश में जुटी हुई है. दिनदहाड़े हुई इस घटना से क्षेत्र के नागरिकों में चिंता का माहौल है और पुलिस ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है.

Back to top button