विषबाधा होने से 55 बकरियों की मौत
जहरिला पानी पीने की चर्चा

* पीएम रिपोर्ट के बाद कार्रवाई
अकोला /दि.18- अकोला जिले के तेल्हारा तहसील में आने वाले हिवरखेड के उमरशेवडी खेत शिवार की तरफ जाने वाले मार्ग के शेवडी शिव खेत शिवार के पास विषबाधा होने से 55 बकरियों की मृत्यु होने की घटना बुधवार 17 जून को घटित हुई. विषबाधा की बात कबरियां चराने वाले के ध्यान में आते ही उसने आसपास के किसानों की सहायता लेकर पशु वैद्यकीय दवाखाने में कुछ बकरियां उपचार के लिए पहुंचाई और कुछ बकरियों की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई.
इस घटना की जानकारी चरवाहे ने बकरियों के मालिक को दी. सभी बकरियों के मालिक तत्काल घटनास्थल पहुंचे. पशुवैद्यकीय अधिकारी डॉ. अबोली कथे और वहां के कर्मचारी राजेश वायकर ने विषबाधा हुए बकरियों पर उपचार किया. पशु वैद्यकीय दवाखाने में मंडल अधिकारी डी. आर. झापे, तलाठी समीर खान, मोहन कुलाल ने निरीक्षण कर पंचनामा किया तथा नगरपरिषद की तरफ से मृतक बकरियों को दफनाने के लिए जेसीबी की व्यवस्था की गई. भाजपा के रमेश दुतोंडे ने विधायक प्रकाश भारसाकले को इस घटना का पंचनामा प्रस्तुत कर मृतक बकरियों के मालिकों को सहायता की मांग कर नुकसान भरपाई का प्रयास करने का आश्वासन दिया. घटनास्थल पर थानेदार सचिन पाटिल व पुलिस जवानों ने भेंट दी. शिवसेना के रवि घुंगल, गणेश सुरजोश, बालासाहब नेरकर ने भी भेंट दी.
* जांच रिपोर्ट आने पर कार्रवाई
बकरियों की मृत्यु किस कारण हुई, इस बाबत रिपोर्ट आते ही संबंधितों पर कार्रवाई की जाएगी.
– सचिन पाटिल,
थानेदार, हिवरखेड.
* शासन तत्काल सहायता दें
जहरीला पानी पीने से 55 बकरियों की मृत्यु हो गई. इसमें करीब मजदूर का काफी नुकसान हुआ है. उसे शासन द्वारा तत्काल सहायता करनी चाहिए.
– संदीप इंगले,
पूर्व सरपंच, हिवरखेड.





