कल गंगा-सावित्री निवास पर विजयग्रंथ पारायण व पादूका दर्शन समारोह

अमरावती/दि.18-कल शंकर नगर स्थित राणा दंपति के गंगा-सावित्री निवास पर संत गजानन महाराज के विजयग्रंथ पारायण और पादूका दर्शन समारोह का आयोजन किया गया है. संत गजानन महाराज के अलौकिक कृपा प्रसाद से पुनीत मात्र 11 वर्ष की सुविख्यात विजयग्रंथ वाचिका साक्षी सुनील ढगे के मुखाविंद से विजयग्रंथ का पारायण किया जाएगा.साथ ही संत गजानन महाराज की पादूकाओं को दर्शन के लिए रखा जाएगा.
उल्लेखनीय है कि, बुलढाणा जिले के जयपुर मोताला में देशमुख परिवार के यहा गजानन महाराज व्दारा इस्तेमाल की गई पवित्र पादूका का जतन कर रखा गया है. यह पादूका भी दर्शन के लिए रखी जाएगी.विजयग्रंथ महा पारायण की शुरूवात कल सुबह 8 बजे से होगी और दोपहर 3 बजे से रात 8 बजे तक पादूका का दर्शन किया जा सकेंगा. इस अवसर पर भाविकों से उपस्थित रहने का आवाहन प्रमोद कलाने, उदय पर्वतकर अमोल गोमासे, मनोज डहाके, नितीन बोरेकर, अविनाश काले, विरेंद्र उपाध्याय ने किया है. इस धार्मिक समारोह का आयोजन गंगाधर राणा व सावित्री राणा की संकल्पना से किया जा रहा है.





