बेटे को नौकरी लगा देने का प्रलोभन देकर 7 लाख रुपए से ठगा

वरुड थाना क्षेत्र की घटना

अमरावती /दि.30- बेटे को नौकरी लगा देने का प्रलोभन देकर एक सेवानिवृत्त शिक्षक को 11 लाख रुपए से ठग लिया गया. आरोपी ने कुल पैसों में से 4 लाख रुपए वापस लौटाये रहे तो भी शेष 7 लाख रुपए न देने पर वरुड थाने में शिकायत दर्ज की गई है. 1 फरवरी 2024 से 27 मई 2026 के दौरान यह जालसाजी हुई.
शिकायत के मुताबिक वरुड निवासी और सेवानिवृत्त शिक्षक नरेंद्र पाटिल के बेटे को नौकरी लगाकर देने की बात कर आरोपी ने उससे 11 लाख रुपए लिये थे. कुछ दिनों बाद पाटिल का बेटा नौकरी पर कार्यरत होने के लिए गया, तब आरोपी ने उसे नौकरी पर ही नहीं लगाया. यह बात सामने आयी. अपने साथ जालसाजी होने का पता चलते ही पाटिल ने पुलिस में शिकायत करने का निर्णय लिया. तब आरोपी ने भयभित होकर 11 लाख रुपए में से 4 लाख रुपए पाटिल को वापिस लौटा दिये. लेकिन शेष 7 लाख रुपए देने से इंकार कर दिया. तब नरेंद्र पाटिल ने पुलिस में शिकायत दर्ज की. शिकायत के आधार पर पुलिस ने नागपुर निवासी वैभव मुले (35), महेंद्र मुले और दो महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज किया है.

Back to top button