एनसीपी के परतवाडा शहराध्यक्ष रिंकू शुक्ला का इस्तीफा

अचलपुर/दि.30- राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी को परतवाडा शहर में राजनीतिक झटका लगा है. पार्टी के शहराध्यक्ष अभिषेक उर्फ रिंकू शुक्ला ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. उनके इस्तीफे के कारण पार्टी पर असर होने की संभावना व्यक्त की जा रही है.
28 मई को जिलाध्यक्ष संतोष महात्मे के पास प्रस्तुत किये गये इस्तीफे में रिंकू शुक्ला ने पार्टी द्वारा अब तक दी गई जिम्मेदारी पर कृतज्ञता व्यक्त की है. पार्टी ने विश्वास दिखाकर संगठना में विविध पदों पर काम करने का अवसर दिया. इस बाबत उन्होंने पार्टी नेतृत्व का आभार माना और अपना इस्तीफा स्वीकारने का अनुरोध किया है. शुक्ला यह परतवाडा शहर के राष्ट्रवादी कांग्रेस के आक्रामक और सक्रिय चेहरे के रुप में पहचाने जाते थे. आगामी स्थानीय राजनीतिक गतिविधियों की पृष्ठभूमि पर यह इस्तीफा राष्ट्रवादी कांग्रेस के लिए झटका माना जा रहा है. उनके इस्तीफे के पीछे का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हुआ है. फिर भी तरह-तरह की चर्चा व्याप्त है. आगामी समय में अभिषेक उर्फ रिंकू शुक्ला कोनसी भूमिका लेंगे और उनका आगामी राजनीतिक निर्णय क्या होगा, इसी पर सभी का ध्यान केंद्रीत है.





