कक्षा दसवीं का परसों नतीजा!
विद्यार्थियों की धडकनें बढी

अमरावती/दि.6- कक्षा बारहवीं के बाद कक्षा दसवीं के महाराष्ट्र बोर्ड परीक्षा परिणाम पर सभी की निगाहें है. ऐसे में पता चला है कि, राज्य माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के सभी 9 डिवीजन में परसों शुक्रवार 8 मई को दोपहर 1 बजे कक्षा दसवीं का रिजल्ट घोषित करने की तैयारी चल रही है. परसो परीक्षाफल घोषित हो सकता है. इन संकेतों से एक्झाम देनेवाले छात्र-छात्राओं की धडकने बढी है. बोर्ड सूत्रों ने ‘अमरावती मंडल’ को बताया कि, परीक्षाफल डिक्लीयर होने के 10 दिनों बाद शालाओं से अंक सूची और प्रमाणपत्र मिलेगा.
कक्षा दसवीं की एक्झाम करिअर के लिए महत्वपूर्ण होती हैैं. हालांकि हाल के वर्षों में प्रत्येक विषय और कोर्स के लिए प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण करना आवश्यक हो गया है. फिर भी बोर्ड एक्झाम के मार्क्स विद्यार्थियों का मनोबल बढाते हैं. बता दें कि, महाराष्ट्र बोर्ड ने गत शनिवार 2 मई को कक्षा बारहवीं का परीक्षाफल घोषित किया था. इस बार राजस्व विभाग के कॉपीमुक्त अभियान के कारण पिछले वर्ष की तुलना में रिजल्ट में दो प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई. ऐसे में कक्षा दसवीं के नतीजे पर विद्यार्थियों के साथ अभिभावकों की निगाहें हैं. बता दें कि, बोर्ड ने विद्यार्थियों का मनोबल बनाए रखने विशेषज्ञ नियुक्त किए है, जो कौन्सिलिंग कर विद्यार्थियों और अभिभावकों को मार्गदर्शन करते हैं.





