अमरावती संभाग में भरपूर पानी

न पीने की कमी, न सिंचाई की

* प्रदेश में सबसे समृद्ध संभाग
अमरावती/दि.6- इस बार अलनीनो के कारण बारिश की कमी के अंदेशे के बीच अमरावती के जलसंग्रहण क्षेत्र से अच्छा समाचार आया है. प्रदेश में सर्वाधिक जल भंडारण अमरावती में ही रहने की जानकारी अधिकृत सूत्रों ने दी और बताया कि, 4717 दस लाख क्यूबीक मीटर की तुलना में 2721 दस लाख क्यूबीक मीटर जलसंग्रह अमरावती के जलाशयों में भीषण गर्मी के इन दिनों में भी उपलब्ध है. जिससे स्पष्ट है कि, संभाग के कुछ एरिया छोड दें तो न पीने के पानी की कमी है, न खेतीबाडी हेतु पानी की.
आंकडों से स्पष्ट है कि, अमरावती के बाद नागपुर संभाग में सर्वाधिक 43.77 प्रतिशत जल भंडारण है. इस मामले में पुणे संभाग सबसे कम 30 प्रतिशत जलसंग्रह के साथ 6 डिवीजन में सबसे नीचे है. उल्लेखनीय है कि, मानसून की बरसात को लेकर मौसम विभाग ने चेतावनी दी है. विभाग का कहना है कि, इस बार महाराष्ट्र में औसत से 10-12 प्रतिशत कम बारिश होगी. इसका कारण अलनीनो बताया जा रहा है. उधर आंकडों के अनुसार महाराष्ट्र के जल संसाधन फिलहाल 23305 क्यूबीक मीटर अर्थात लगभग 38 प्रतिशत भरे हुए है. अलनीनो के कारण बारिश कम होने की स्थिति में राज्य शासन ने लोगों को पानी का देख संभलकर उपयोग करने की अपील की है.
संभाग              क्षमता        स्थिति        प्रतिशत
अमरावती          4717.43      2721.23     46.69
नागपुर              5655.22     2998.01      43.77
छ. संभाजी नगर 9126.22     4971.96      42.41
नाशिक             6820.99     3184.20      40.03
पुणे                  18394.78    7743.37     30.26
कोंकण             3867.68     1686.85      41.19
महाराष्ट्र            48582.6     23305.62     37.98

Back to top button