नीट-सीबीएसई पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का कैंडल मार्च

21 दिवंगत विद्यार्थियों को दी श्रद्धांजलि

* दोषियों पर कड़ी कार्रवाई और छात्रों को न्याय दिलाने की उठी मांग
अमरावती/दि.27– नीट और सीबीएसई परीक्षाओं में कथित प्रश्नपत्र लीक की घटनाओं के विरोध में अमरावती शहर (जिला) कांग्रेस कमेटी, युवक कांग्रेस और एनएसयूआई के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार शाम भव्य कैंडल मार्च एवं सत्याग्रह आयोजित किया गया. आंदोलन के दौरान कथित पेपर लीक प्रकरणों से जुड़े तनाव के कारण जान गंवाने वाले 21 विद्यार्थियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई.
कैंडल मार्च का नेतृत्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष बबलू शेखावत ने किया, जबकि अमरावती महानगरपालिका के नेता प्रतिपक्ष विलास इंगोले प्रमुख रूप से उपस्थित रहे. यह कार्यक्रम अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के निर्देश तथा महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया. सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेताओं ने कहा कि प्रश्नपत्र लीक जैसी घटनाएं लाखों विद्यार्थियों के भविष्य और मानसिक स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव डाल रही हैं. उन्होंने परीक्षा प्रणाली को पूरी तरह पारदर्शी बनाने, दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने और जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय करने की मांग की. नेताओं ने कहा कि छात्रों के हितों की रक्षा के लिए कांग्रेस का संघर्ष आगे भी जारी रहेगा.
आंदोलन में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, पूर्व एवं वर्तमान जनप्रतिनिधि, नगरसेवक, युवक कांग्रेस, एनएसयूआई, महिला कांग्रेस, सेवादल, ओबीसी, एससी, एसटी, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ तथा अन्य प्रकोष्ठों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए. विद्यार्थियों, युवाओं और नागरिकों ने भी बड़ी संख्या में भाग लेकर आंदोलन को समर्थन दिया. सत्याग्रह के दौरान विद्यार्थियों को न्याय दिलाने, परीक्षा प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने तथा छात्रों के भविष्य से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं करने की मांग को लेकर जोरदार नारे लगाए गए. कार्यक्रम के अंत में दिवंगत विद्यार्थियों को श्रद्धांजलि अर्पित कर शिक्षा व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, विश्वसनीय और छात्रहितैषी बनाने का संकल्प लिया गया.
इस कैंडल मार्च आंदोलन में स्वीकृत नगरसेवक अनिल अग्रवाल, महिला काँग्रेस अध्यक्षा जयश्री वानखडे, सुजाता झाडे, वंदना थोरात, राजश्री झटाले, अर्चना आत्राम, अनिला काझी, मैथिली पाटील, शिरीन खान, अपर्णा मकेश्वर, किरण चांदवडकर, निलेश गुहे, आसिफ तवक्कल, संजय वाघ, संजय शिरभाते, सुरेश रातवा, राजीव भेले, मोहम्मद रेहान मोहम्मद यासीन उर्फ बल्ला भाई, अभिनंदन पेंढारी, सतीश गवई, हाजी नजीर खान बीके, प्रशांत महल्ले, विक्की उर्फ विशाल वानखडे, वैभव देशमुख, आशिष यादव, प्रा. अनिल देशमुख, अफजल चौधरी, विजय बर्वे, प्रवीण नवरंगे, अनिल माधोगढीया, रवि चावरे, संजय बोबडे, गजानन रडके, प्रकाश पहूरकर, सर्वेश खांडे, स्वराज पोटे, अनिकेत क्षीरसागर, गुड्डू हमीद, मुन्ना नवाब, सादिक शाह, मोहम्मद आमिर, किशोर पाटील बोरकर, राहुल साबले, नाना बारबुद्धे, अब्दुल रफीक पत्रकार, मोहम्मद उमेर, डॉ. फिरोज खान, सुरेंद्र देशमुख, प्रभाकर वालसे, अजिंक्य धवणे, प्रदीप अरबट, नितेश परमार, प्रकाश नांदुरकर, दीपक हुंडीकर, दिनेश मेश्राम, हाजी निसार खान जे. के, अरुण बनारसे, शुभम बांबल, कुणाल गावंडे, आकाश गेडाम,सुरेश गुप्ता, राजेंद्र वर्मा, आशिक अली, किरण साउरकर, अमर भेरडे, प्रमोद कुचे, जावेद साबीर, अनिल तायडे, विजय खंडारे, अब्दुल रऊफ, अतिक खान, नसीम खान पप्पू, डॉ. संजय कुर्‍हे, पप्पू आणि आवारे, ज्ञानेश्वर झोंबाडे, विठ्ठल मरापे, मारोती सरकुंडे, जुबेर खान, मकरम खान, सुयोग चोरपगार, कोमल गवई, संतोष गवई, प्रवीण काकड,सुभाष वलके, रवि वानखडे, कैलास इंगोले, ज्ञानेश्वर नितनवरे, कृष्णा गुगलमाने, गोपाल जामनेकर, गजानन खडसे समेत सैकडों लोगों का समावेश था.

Back to top button