कांग्रेस नेताओं ने ‘अमरावती मंडल’ कार्यालय में किए दगडूशेठ गणपति के दर्शन

सांसद बलवंत वानखड़े, एड. यशोमति ठाकुर, विलास इंगोले और बबलू शेखावत ने की पूजा-अर्चना व आरती

* संपादक अनिल अग्रवाल व प्रबंधक राजेश अग्रवाल ने किया स्वागत
अमरावती/दि.21- जिले के कांग्रेस सांसद बलवंत वानखड़े, कांग्रेस नेत्री एवं पूर्व मंत्री एड. यशोमति ठाकुर, मनपा के नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व महापौर विलास इंगोले तथा कांग्रेस शहराध्यक्ष एवं मनपा पार्षद बबलू शेखावत ने दैनिक ‘अमरावती मंडल’ कार्यालय पहुंचकर गणेशोत्सव के अवसर पर विराजित दगडूशेठ गणपति के दर्शन किए. इस अवसर पर सभी मान्यवरों ने विधि-विधान के साथ भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना कर आरती की. गणपति दर्शन के दौरान कार्यालय परिसर में भक्तिमय वातावरण रहा.
इस अवसर पर ‘अमरावती मंडल’ के संपादक अनिल अग्रवाल एवं प्रबंधक राजेश अग्रवाल ने सांसद बलवंत वानखड़े, एड. यशोमति ठाकुर, विलास इंगोले तथा बबलू शेखावत का भावपूर्ण स्वागत किया. पूजा-अर्चना के बाद विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और स्थानीय विषयों को लेकर नेताओं तथा ‘अमरावती मंडल’ प्रबंधन के बीच सौहार्दपूर्ण वातावरण में चर्चा भी हुई. गणेशोत्सव की शुभकामनाओं का आदान-प्रदान करते हुए सभी ने शहर की सामाजिक एवं सार्वजनिक गतिविधियों पर भी विचार-विमर्श किया.
इस समय अमरावती मंडल परिवार के सदस्य ऋषि अग्रवाल, प्रणय अग्रवाल, अमन अग्रवाल, महिप अग्रवाल सहित ‘अमरावती मंडल’ एवं दैनिक ‘आपली मातृभूमि’ के संपादकीय सहयोगी और सैंड एंड स्टोन के सभी कर्मचारी उपस्थित थे.

Back to top button