मोपेड की टक्कर में साइकिल सवार गंभीर रुप से घायल

आरोपी वाहन चालक घसीटता ले गया साइकिल सवार को

अमरावती/दि.15– फ्रेजरपुरा थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार से आ रहे मोपेड सवार ने अपनी दुपहिया लापरवाही से चलाते हुए एक बुजुर्ग सािइकल सवार को जोरदार टक्कर मार दी. हादसे के बाद आरोपी दुपहिया सवार बुजुर्ग साइकिल सवार को काफी दूर तक घसीटता ले गया. इस हादसे में वृद्ध व्यक्ति गंभीर रुप से घायल हो गया और उसका पैर फ्रैक्चर हो गया. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु की है. इस हादसे में घायल व्यक्ति का नाम बिच्छु टेकडी निवासी अब्दूल रफीक शेख बुडण (66) है
जानकारी के मुताबिक अब्दूल रफीक शुक्रवार 12 जून को एमआईडीसी क्षेत्र से अपना काम खत्म कर सािइकल से घर लौट रहा था. वह फ्रेजरपुरा थाना क्षेत्र के सरदार चौक के पास पहुंचा तब मुस्लिम कब्रस्तान की तरफ से तेज रफ्तार से आ रही मोपेड क्रमांक एमएच-27/डीवी-5772 के चालक ने अपनी गाडी लापरवाही से चलाते हुए साइकिल सवार को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी तेज थी कि साइकिल मोपेड में फंस गई और साइकिल सवार काफी दूर तक घसीटता चला गया. इस हादसे में उसके सिर और पैर पर गंभीर चोटे आ गई. हादसे में घायल अब्दूल रफीक को मोपेड सवार उठाकर जिला अस्पताल ले गया. बाद में शिकायतकर्ता के बेटे ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती किया. जहां डॉक्टरों ने अब्दूल रफीक का पैर फ्रैक्चर होने की जानकारी दी. फ्रेजरपुरा पुलिस ने आरोपी वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु की है.

Back to top button