जुडवां नगरी की बेटी ने अमेरीका में लहराया परचम
स्पेनिश भाषा में पोस्ट ग्रेजुएट की डिग्री में ए-ग्रेड किया प्राप्त

* यूएसए युनिवर्सीटी से स्पेनिश भाषा में पीएच.डी. करनेवाली भारत की पहली छात्रा बनी
* जानवी शर्मा ने परिवार के साथ महाराष्ट्र सहित देश का नाम किया रोशन
परतवाडा/दि.11 – अचलपुर-परतवाडा जुडवां नगरी की बेटी जानवी शर्मा ने सात समुंदर पार अमेरीका में स्पेनिश भाषा में पोस्ट ग्रेजुएट की डिग्री में ए-ग्रेड प्राप्त कर संपूर्ण महाराष्ट्र सहित देश का नाम रोशन किया है. जानवी को युनिवर्सीटी ऑफ साऊथ क्रोलिनिया कोलंबिया शहर यूएसए में 9 मई को आयोजित दीक्षांत समारोह में ग्रेजुएशन की डिग्री ए-ग्रेड के साथ प्रदान की गई.
जानवी ने इससे पहले युनिवर्सीटी ऑफ दिल्ली से स्पेनिश भाषा में ग्रेजुएशन किया था. यहां वह युनिवर्सीटी टॉपर रही. अध्ययन के दौरान जानवी ने लगातार अच्छा प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का परिचय दिया. अपनी भाषा, कौशल और मेहनत के बल पर जानवी को अॅम्बेसी ऑफ पनामा में 6 माह तक कार्य करने का अवसर भी प्राप्त हुआ. अब वह ग्रेजुएशन की शिक्षा पूर्ण करने के बाद टेंपल युनिवर्सीटी फिलेडेल्फीया यूएसए में स्पेनिश भाषा में पीएच.डी. करेगी. जानवी की शैक्षणिक उपलब्धियों को देखते हुए उसे विशेष फेलोशिप भी प्रदान की गई है.
उल्लेखनीय है कि, जानवी यूएसए युनिवर्सीटी से स्पेनिश भाषा में पीएच.डी. करनेवाले भारत की पहली छात्रा बनने जा रही है. उसकी यह उपलब्धि केवल महाराष्ट्र ही नहीं बल्कि पूरे देश के लिए गर्व का विषय मानी जा रही है. बता दें कि, जानवी की बहन प्रियंका कैलिफोर्निया (यूएसए) में सॉफ्टवेयर डेवलपर के पद पर कार्यरत है. जानवी की इस उल्लेखनीय सफलता में उसके दादा, दादी, माता, पिता का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा है. जिन्होंने उसे बचपन से ही शिक्षा, संस्कार और निरंतर प्रोत्साहन देकर आगे बढने के लिए प्रेरित किया है.
जानवी अचलपुर एपीएमसी के सेवानिवृत्त सुपरवाइजर अमरचंद शर्मा की पौत्री तथा अकोला जनता कमर्शियल बैंक के पूर्व व्यवस्थापक राजेश शर्मा की बेटी और पीसीएन केबल नेटवर्क के संचालक पत्रकार राजेंद्र शर्मा की भतीजी है. जानवी की इस उल्लेखनीय सफलता पर श्री बालाजी कुटीया मंदिर परतवाडा के अध्यक्ष रमेश उर्फ रम्मी महाराज जोशी, सचिव गोपाल शर्मा, पत्रकार प्रा. ललित कांबले, पत्रकार धर्मेंद्र वर्मा सहित मित्र परिवार व परिजनों तथा मांगीलाल प्लॉट गोविंदा ग्रुप अमरावती के रामेश्वर गग्गड, प्रकाशचंद्र लढ्ढा, डॉ. रवींद्र वाघमारे, संतोष महात्मे, संदीप राठी, अजय मंत्री, पवन सोनी, चेतन सोनी, कृष्णकांत लाहोटी, प्रवीण महल्ले, संतोष कासट, चेतन चौधरी, कांती चौधरी, शैलेंद्र मिश्रा, रमेशचंद्र धवले, कमलकिशोर बूब, एड. शिरिष धवले, प्रवीण वाघमारे, महेंद्रसिंग ठाकुर, किरीटभाई राजा, पंकज कलमाकर, राधेश्याम शर्मा, आनंदस्वरुप पुरवार, राजू उमक, राजू पारेख, सुनील डेहनकर, रवींद्र ठाकरे, शिवकुमार यादव, अभय कोटेचा ने अभिनंदन कर शुभकामनाएं दी है.





