हज यात्रा हेतु 20 जुलाई तक आवेदन का समय

अमरावती में निशुल्क सुविधा केंद्र शुरू

* खादिमान-ए-हुज्जाज समिती ने दी जानकारी
अमरावती/दि.9- सेंट्रल हज कमेटी ऑफ इंडिया द्वारा हज यात्रा 2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. हज यात्रा पर जाने के इच्छुक लोगों की सुविधा के लिए खादिमान-ए-हुज्जाज समिति, अमरावती द्वारा शहर एवं जिले में निशुल्क आवेदन सहायता केंद्र स्थापित किए गए हैं. समिति के जिला अध्यक्ष हाजी मोहम्मद सलीम ने बताया कि हज आवेदन पत्र भरने से संबंधित सभी प्रक्रियाएं पूरी तरह निशुल्क की जाएंगी. इच्छुक हज यात्री निर्धारित केंद्रों पर जाकर बिना किसी शुल्क के आवेदन भर सकते हैं. आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 20 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है.
इस संदर्भ में दी गई जानकारी के मुताबिक हज आवेदन के लिए आवेदकों के पास 31 दिसंबर 2027 तक वैध मूल पासपोर्ट, सफेद बैकग्राउंड वाला रंगीन फोटो, आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक पासबुक अथवा कैंसिल चेक तथा ब्लड ग्रुप रिपोर्ट होना आवश्यक है. आवेदन के समय आवेदक को अपना मोबाइल फोन भी साथ रखना होगा. समिति द्वारा आवेदन सहायता के लिए हाजी मोहम्मद सलीम (82757 31999), हाजी जाहिद खान (94219 39066), हाजी मोहम्मद जफर इकबाल (93727 90830), इनामुल रहीम मोर्शी (99753 27093), डॉ. फहीम किदवई (93701 59717), मो. अनीस अहमद (92714 58791), जफर इंजीनियर (73870 35786) तथा आमिर (86571 80028) से संपर्क करने की अपील की गई है.
खादिमान-ए-हुज्जाज समिति ने सभी इच्छुक हज यात्रियों से अंतिम तिथि से पूर्व आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करने और निशुल्क सुविधा का लाभ उठाने की अपील की है.

Back to top button