वडाली प्रभाग की बस्तियों को पीआर कार्ड देने की मांग तेज
आवास योजना-2.0 से वंचित न रहे गरीब परिवार

* नगरसेविका पंचफुला चव्हाण ने प्रशासन से किया तत्काल कार्रवाई का अनुरोध
अमरावती/दि.22 – वडाली वार्ड क्रमांक 9 के विभिन्न बस्तियों के रहवासियों को किया झठ कार्ड (प्रॉपर्टी कार्ड) देने की मांग को लेकर नगरसेविका पंचफुला चव्हाण द्वारा प्रशासन को निवेदन सौंपा गया है. यह मामला अमरावती मनपा क्षेत्र के प्रबुद्ध नगर, देवी नगर, महादेव खोरी, भारत नगर और वडाली पानी टाकी इलाके से जुड़ा है, जहां बड़ी संख्या में मजदूर वर्ग के लोग निवास करते हैं.
नगरसेविका पंचफुला चव्हाण ने अपने निवेदन में बताया कि राज्य सरकार ने 1995 से 2011 के बीच घोषित झुग्गी-झोपड़ी क्षेत्रों के रहवासियों को झठ कार्ड जारी करने के निर्देश दिए हैं. इन बस्तियों में पांच वर्ष पहले महानगरपालिका द्वारा सर्वेक्षण भी किया गया था, लेकिन अब तक पात्र परिवारों को पीआर कार्ड नहीं मिल पाए हैं. उन्होंने कहा कि इन क्षेत्रों में सैकड़ों परिवार टिन शेड, ईंट और मिट्टी के मकानों में रह रहे हैं. कई परिवारों ने करीब 10 वर्ष पहले प्रधानमंत्री आवास योजना (फेज-1) के तहत आवेदन किया था, जिसकी अवधि समाप्त हो चुकी है. अब योजना का नया चरण 2.0 शुरू हो गया है, जिसमें लाभ लेने के लिए पीआर कार्ड अनिवार्य किया गया है. नगर सेविका ने यह भी बताया कि संबंधित विभागों से इन बस्तियों के लिए आवश्यक ‘नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट’ महानगरपालिका को प्राप्त हो चुका है. ऐसे में 2011 से पूर्व से निवास कर रहे सभी पात्र परिवारों को सीधे झठ कार्ड जारी किए जाने चाहिए, ताकि वे हाउस फॉर ऑल योजना का लाभ उठा सकें.उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि भूमि अभिलेख विभाग को आवश्यक निर्देश जारी कर जल्द से जल्द झठ कार्ड वितरित किए जाएं, जिससे जरूरतमंद और वंचित परिवारों को आवास योजना का लाभ मिल सके. ज्ञापन सौंपने वालों में नगरसेविका पंचफुला चव्हाण, संजय चव्हाण, अमोल गोफणे, अनिल वनवे, सैयद शब्बीर सैयद इस्माइल मदारी, प्रफुल बाके, भैयासाहब तिरपुडे, लीला अलोने, शोभा पाचपोर, मीरा वाकुलकर, बेबी सहारे, तनुजा बी सलीम मदारी, भाग्यश्री पारधी, सरिता पारधी, दिपाली भोस, सैयद अकबर मदारी, सैयद हनीफ मदारी, इकबाल खान छोटू खान, करीम भाई मदारी, सकीला बी मदारी समेत अन्यों का समावेश था.





