सिरफिरे ने भातकुली पंस में महिला नर्स को किया जख्मी

* सिर पर मार दी कांच की बोतल
* जान लेने की कोशिश का आरोप
अमरावती/दि.4 – सोमवार दोपहर भातकुली पंचायत समिति के कार्यालय ेमें उस समय खलबली मच गई, जब एक सिरफिरे ने महिला पर कांच की बोतल फोडकर भीषण हमला कर दिया. लहूलुहान दशा में महिला को जिला अस्पताल भर्ती किया गया. भातकुली पंचायत समिति का कार्यालय कैम्प में होटल महफिल के सामने स्थित है.
महिला पेशे से नर्स होने की जानकारी प्राथमिक सूचनाओं में प्राप्त हुई है. उसकी दशा खतरे से बाहर बतायी जा रही है. पुलिस ने आरोपी युवक की खोजबीन सरगर्मी से कर दी. हमला की वजह तत्काल पता नहीं चल पायी. इतना जरुर हुआ कि, वारदात से पंचायत समिति दफ्तर में खलबली मची थी.





