12 वीं में फेल होने पर छात्र ने लगाई फांसी

भंडारा की तुमसर तहसील के रोंघा गांव की घटना

भंडारा/ दि.4- दो दिन पूर्व कक्षा 12 वीं की बोर्ड परीक्षा के नतीजे घोषित होने े के उपरांत भंडारा जिले से एक बेहद दुखद खबर सामने आयी. जब तुमसर तहसील के रोंघा गांव में रहनेवाले 18 वर्षीय छात्र ने असफल रहने के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतक छात्र का नाम नवल उर्फ नावेद कोलाराम खंडासे बताया गया है. जो गांव के पूर्व उप सरपंच का बेटा था. इस घटना के सामने आते ही गांव सहित पूरे परिसर में अच्छा खासा हडकंप व्याप्त हो गया. गोबरवाही पुलिस द्बारा मामले की जांच की जा रही है.

Back to top button