बंगाल को कुशासन से बाहर निकालने का काम जनता ने किया
मोदी पर विश्वास दिखाया; मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा

मुंबई/दि.4 – पश्चिम बंगाल में 15 साल से ममता बनर्जी की सत्ता को उलटते हुए भाजपा ने बड़ी सफलता हासिल की है. भाजपा ने जो किया है उसका अनुमान एग्जिट पोल्स में भी जताया गया था. 180 से अधिक सीटें जीतकर भाजपा ने बंगाल में सत्ता हासिल कर ली है. इसके बाद अब महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने प्रतिक्रिया दी है.
आज का दिन सभी के लिए एक ऐतिहासिक दिन है. मैं बंगाल में गया था, तब मुझे पत्रकार परिषद में वहां के एक पत्रकार ने पूछा था कि ममतादीदी कहती हैं कि भाजपा और उसके नेता बंगाल के बाहर के हैं. बाहर के लोग वोट मांगते हैं. लेकिन असली बंगाल की पार्टी कौन है, यह ममतादीदी को दिखा दिया गया है. बंगाल की असली पार्टी भाजपा है. बंगाल की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर विश्वास दिखाया और बंगाल में बड़ा परिवर्तन कर दिया. यह इतना बड़ा है कि भाजपा को दो-तिहाई बहुमत मिल रहा है. बंगाल, असम, पुडुचेरी में मिली जीत मोदी पर विश्वास की जीत है.
आज देश में जनता को एक ही बात मालूम है – मोदी है तो मुमकिन है. बंगाल को कुशासन से बाहर निकालने का काम जनता ने किया है. 30 साल कांग्रेस, 36 साल कम्युनिस्ट और उससे भी खतरनाक ममता दीदी का शासन रहा. बंगाल देश का पहला औद्योगिक राज्य था. वहां से 7000 उद्योग चले गए. बंगाल की स्थिति जंगलराज जैसी हो गई थी. लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने जो विजन दिया, जो उम्मीद की किरण दिखाई, उस पर लोगों ने विश्वास किया. जनता को भरोसा हुआ कि बंगाल का परिवर्तन कोई कर सकता है, तो उनका नाम नरेंद्र मोदी है, ऐसा देवेंद्र फडणवीस ने कहा.





