मासिक भजन अमृत का भक्तों ने लिया भरपूर आनंद
श्री रामदेव बाबा उत्सव समिति द्वारा आयोजन

अमरावती/दि.7– स्थानीय श्री रामदेव बाबा उत्सव समिति द्वारा गत वर्ष से प्रत्येक माह के प्रथम रविवार को भजन अमृत कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. इसी श्रृंखला में जुलाई माह के प्रथम रविवार 5 जुलाई को राजापेठ स्थित स्थानीय श्री रामदेव बाबा मंदिर में सायं 5:00 से 7:00 बजे तक भजन अमृत का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में समिति के सदस्यों एवं भजन गायकों द्वारा एक से बढ़कर एक भजनों की मनमोहक प्रस्तुतियां दी गईं. आओ जी गजानन म्हारा अंगना, मरुधर में ज्योत जगाय गयो, श्रीराम जानकी बैठे हैं मेरे सीने में, चौसठ योगिनी म्हारे मंदिरिये बैठ जाए, लाल ध्वजा सहित अनेक भजनों का उपस्थित श्रद्धालुओं ने भाव-विभोर होकर भरपूर आनंद लिया.
कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु समिति के सचिन राठी, नितेश भट्टड़, श्याम अट्टल, अमित साबू, डॉ. सारंग तापड़िया, निर्मल बजाज, पंकज अग्रवाल, रजत जाजू, अधिवक्ता कुशल करवा, नितिन जाजू, हरिराम चौधरी, संतोष राठी, लक्ष्मीकांत खंडेलवाल, जय जोशी, विजय जोशी, अधिवक्ता आशीष बजाज, दीपेश लढ्ढा, सीए उज्ज्वल बजाज, आदित्य सारडा, खुशाल कलंत्री, मनीष सोमानी, विवेक गुप्ता, सीए धीरज सारडा एवं मंदिर व्यवस्थापक दीपक गाढ़वे सहित अनेक सदस्यों ने अथक परिश्रम किया.
कार्यक्रम में किशोर गट्टानी, राजेश हेड़ा, गोविंद राठी, आकाश गुप्ता, विवेक मुंधड़ा, प्रणव मालू, मोहित सारडा, योगेश करवा, सर्वेश मालानी, जय करवा, पल्लव टवानी, निलेश चांडक, डॉ. नंदकिशोर करवा, महेश लढ्ढा, अनिल पनपालिया, दिलीप सारडा, मनोज सारडा, विजय पांडे, डॉ. राजेश चांडक, जयंत जाजू, महेश सारडा, कल्पेश भट्टड़, रोशन कडू, पराग लड्डा, गोकुल मोहता, ओम चायल, मानकलाल सोमानी, पवन राठी, श्रीनिवास आसोपा, दिलीप सारडा, किशोर लड्डा, पंकज डागा, श्रीकांत अट्टल, डॉ गोकुल सारडा, रमेश मालाणी, प्रकाश करवा, अक्षिता पांडे, रजनी राठी, नेहा राठी, सोनम जाजू, सोनल तापड़िया, एकता लढ्ढा, स्नेहल सोमानी, सुनीता वर्मा, सीए दर्शिका लड्डा, शोभा लड्डा, प्रेरणा सादानी, पुष्पा बजाज, कोमल सोनी, सुनीता राठी, रचना राठी, कीर्ति चांडक, उर्मिला गांधी, अरुणा राठी, सावित्री लढ्ढा, कल्पना श्रोती, सरिता सोमानी, सुचिता भुतड़ा, सुषमा भुतड़ा, निशा जाजू, संतोष सारडा, कंचन चांडक, वैशाली चांडक, मंजू राठी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे.





