हाय-हॅलो में समय बर्बाद नहीं करना, सीधे एक सवाल पूछना

अयान को ‘लव गुरु’ की टिप्स, अब लव गुरु की शुरु हुई तलाश

अमरावती/दि.18- अमरावती के परतवाड़ा में हुए यौन शोषण और ब्लैकमेल मामले का मुख्य आरोपी अयान अहमद दोस्तों के बीच शेखी बघारने के लिए ज्यादा से ज्यादा लड़कियों को अपने जाल में फंसाने में लगा हुआ था. लड़कियों के साथ आपत्तिजनक हरकत करते हुए वीडियो बनाना उसका शौक बन गया था. लेकिन पैसों को लेकर दोस्तों के बीच विवाद हुआ और वीडियो लीक हो गए. जांच में सामने आया है कि अयान का एक ‘लव गुरु’ था, जो उसे लड़कियों को प्रेमजाल में फंसाने के अलग-अलग टिप्स देता था. अयान को उसके ‘लव गुरु’ की टिप्स दी थी कि, लड़कियों को पटाने के लिए ‘हाय-हैलो’ जैसे सामान्य मैसेज नहीं भेजने हैं. उन्हें ऐसा कोई सवाल पूछना है, जिसका जवाब देने के लिए वे मजबूर हो जाएं, ऐसी ‘सीख’ उस ‘लव गुरु’ ने अयान को दी थी.
सूत्रों के अनुसार, लड़कियों से बात करने के लिए आरोपी अयान एक खास तरीका अपनाता था. खास तरीके से चैटिंग करके वह लड़कियों को जाल में फंसाता था. शुरुआत में ही वह लड़कियों से सीधा सवाल करता था, ‘हाय, हैलो छोड़ो, आप वही हो ना जो वहां मिले थे?’ ऐसा सवाल पूछकर वह सामने वाली लड़की को बातचीत में उलझाता था और धीरे-धीरे उसका विश्वास जीतकर उसे जाल में फंसा लेता था. इतना ही नहीं, अयान ने लड़कियों को फंसाने के लिए कथित लव गुरु से टिप्स भी ली थीं, जिनकी मदद से वह उन्हें टारगेट करता था, ऐसा भी जांच में सामने आया है. अयान का वह लव गुरु कौन है, वह कहां का है, इसकी अब पुलिस द्वारा जांच की जा रही है  * दोस्त के फ्लैट पर कारनामे
यौन शोषण के लिए उसने अमरावती शहर में एक दोस्त के फ्लैट का इस्तेमाल किया, यह जांच में सामने आया है. पिछले एक साल में वह 7 से 8 बार लड़कियों को वहां लेकर गया था. इस मामले में अयान को फ्लैट उपलब्ध कराने वाले उसके दोस्त मानव सुगंधे को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपी अयान ने अपने दोस्त मानव सुगंधे के कथोरा रोड स्थित किराए के फ्लैट का सात से आठ बार इस्तेमाल किया था, ऐसा एसआईटी जांच में सामने आया है. इस खुलासे के बाद पुलिस ने फ्लैट मालिक को पूछताछ के लिए बुलाया है. हालांकि अयान के इन कृत्यों की जानकारी फ्लैट मालिक को थी या नहीं, यह पता लगाने की कोशिश जारी है.
* मानव से कॉमन फ्रेंड के जरिए पहचान
मानव सुगंधे और अयान की शुरुआत में सीधी पहचान नहीं थी. पीयूष नाम के युवक के जरिए अयान का संपर्क मानव से हुआ था. पीयूष और मानव पहले उसी फ्लैट में रूम पार्टनर थे, लेकिन बाद में पीयूष ने फ्लैट छोड़ दिया. पीयूष की अयान से पुरानी पहचान होने के कारण, जब अयान ने फ्लैट के बारे में पूछा तो पीयूष ने उसकी बात मानव से करवाई. अयान हर बार 500 रुपये देकर उस फ्लैट के कमरे का इस्तेमाल इन हरकतों के लिए करता था. अयान ने कुछ लड़कियों के साथ अमरावती शहर के दो कैफे और परतवाड़ा के तीन कैफे में भी आपत्तिजनक व्यवहार किया था, यह भी सामने आया है. पुलिस अब इन पांचों कैफे की तलाश कर रही है. इस मामले में अब तक कुल 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है.
* वीडियो वायरल करने की चेन
गिरफ्तार किए गए आठ आरोपियों में अयान मुख्य आरोपी है. मानव सुगंधे फ्लैट उपलब्ध कराने वाला है, जबकि बाकी छह आरोपी आपत्तिजनक वीडियो एक-दूसरे को वायरल करने वाले हैं. अयान से सबसे पहले उसके करीबी दोस्त उजेर खान को वीडियो मिले. उसने आगे मोहम्मद साद को भेजे. साद ने तरबेज खान को भेजे. वहीं उजेर ने ऐफाज खान को भी वीडियो भेजे. ऐफाज ने मोहम्मद इमरान को भेजे और इमरान ने आगे शेख नावेद को भेजे. यह चेन अभी भी खत्म नहीं हुई है.                                                                          * कैफे में लड़कियों से मुलाकात
एसआईटी जांच में और भी चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं. आरोपी अयान जिस कठोर नाका इलाके के फ्लैट में लड़कियों का लैंगिक शोषण करता था, उसी इलाके में स्थित द कैफे रॉयल 10 में भी वह लड़कियों को ले जाता था. इतना ही नहीं, अचलपुर के कैफे फेंडस् टाउन तथा परतवाडा के कैफे सोशल जंक्शन में भी वह अक्सर आना-जाना किया करता था. जहां पर बैठने के लिए वह कैफे संचालक को चार सौ रुपये देता था. कैफे में हर कपल के लिए अलग-अलग सुरक्षित कंपार्टमेंट होते थे, ऐसी जानकारी सूत्रों ने दी है. साथ ही आरोपी अयान अमरावती के साथ अचलपुर और परतवाड़ा के कैफे में भी लड़कियों को ले जाता था. इतना ही नहीं, उन कंपार्टमेंट्स में लड़के-लड़कियों के अश्लील हरकतें भी चलती थीं, ऐसा भी सामने आया है. पुलिस इन कैफे मालिकों से पूछताछ कर रही है.                                        * वझ्झर डैम पर भी अयान ले गया था लडकियों को
इस मामले की जड़ें अब वझ्झर डैम गार्डन तक पहुंच गई हैं. वहीं आरोपी और पीड़ित लड़कियों की मुलाकात होने की जानकारी सामने आई थी. पुलिस की टीम वहां पहुंची और इस मामले से जुड़ी जानकारी इकट्ठा की. इस मामले में एसआईटी ने अब तक 10 से ज्यादा लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है. जांच एजेंसियां हर पहलू से जांच कर रही हैं और पूरे नेटवर्क का पता लगाने की कोशिश जारी है. इस मामले से जुड़े फोटो और वीडियो फेसबुक, इंस्टाग्राम, टेलीग्राम और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म पर वायरल हुए थे. साइबर सेल की मदद से अब तक 41 अकाउंट्स डिलीट किए गए हैं.
* द कैफे रॉयल-10 के कंपार्टमेंट में चलती थी रंगरेलियां
परतवाड़ा में लड़कियों के लैंगिक शोषण और वीडियो वायरल मामले में एक और बड़ा खुलासा हुआ है. आरोपी अयान जिस कठोर नाका क्षेत्र के फ्लैट पर लड़कियों का शोषण करता था, उसी इलाके में स्थित द कैफे रॉयल 10 में भी वह लड़कियों को लेकर जाता था. इतना ही नहीं, एक लड़की के साथ ब्रेकअप होने के बाद वह दूसरी लड़कियों को भी प्रेम के जाल में फंसाता था, ऐसी जानकारी सामने आई है. इतना ही नहीं, पहली प्रेमिका को उकसाने के लिए दूसरी लड़की के साथ खींचे गए फोटो वह वहां पोस्ट करता था, ऐसा भी सामने आया है.
द कैफे रॉयल 10 में भी वह लड़कियों को लेकर जाता था. इतना ही नहीं, इस कैफे में लड़कियों के साथ बैठने के लिए आरोपी अयान कैफे संचालक को 400 रुपये देता था. इस कैफे में हर कपल के लिए अलग-अलग सुरक्षित कंपार्टमेंट उपलब्ध हैं, ऐसी जानकारी सूत्रों ने दी है. आरोपी अयान अमरावती के साथ अचलपुर और परतवाड़ा के कैफे में भी लड़कियों को लेकर जाता था. इतना ही नहीं, उन कंपार्टमेंट में लड़के-लड़कियों के बीच अश्लील हरकतें भी होती थीं, यह भी सामने आया है. जांच के दौरान पुलिस आरोपी अयान को इस स्थान पर पूछताछ के लिए लाई थी. कल पुलिस ने कैफे संचालक से पूछताछ की और कैफे का पंचनामा भी किया.
* एक से ब्रेकअप होने पर दूसरी को फंसाता था
अयान की मोडस ऑपरेंडी भी सामने आयी है. जिसके मुताबिक एक लड़की से ब्रेकअप होने के बाद वह दूसरी लड़कियों को प्रेम के जाल में फंसाता था. इतना ही नहीं, अपनी पहली प्रेमिका को उकसाने के लिए वह दूसरी युवती के साथ खींचे गए फोटो भी पोस्ट करता था, ऐसी जानकारी सामने आई है. अयान ने आठ युवतियों को अपने प्रेम जाल में फंसाया था, यह भी जानकारी सामने आई है. इनमें से दो लड़कियों को अमरावती के मानव सुगंधे स्थित उसके फ्लैट पर ले जाकर उनका लैंगिक शोषण करने की बात उसने कबूल की है, यह चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है.
* जिन युवतियों के वीडियो और फोटो वायरल हुए, वे और उनके परिवार मानसिक सदमे में
इस मामले में आरोपी अयान के साथ जिन युवतियों के वीडियो और फोटो वायरल हुए, वे और उनके परिवार मानसिक सदमे में हैं. आरोपी अयान ने प्रेम का झूठा दिखावा कर धोखाधड़ी और शोषण किया, जिससे युवतियों को पछतावा हो रहा है. परतवाड़ा शहर में वीडियो वायरल होने से समाज में बदनामी का डर परिवारों को सता रहा है. इस वजह से सामाजिक बदनामी के डर से ये युवतियां और उनके परिवार पुलिस में शिकायत नहीं कर रहे हैं, ऐसा समझा जा रहा है.

Back to top button