आंध्र से फरार पांच आरोपी अमरावती में दबोचे

मादक पदार्थों की तस्करी का केस

* कोर्ट में जारी किया था वॉरंट
अमरावती/दि.18 – आंध्र प्रदेश के नार्कोटिक्स सेल उपविभाग चित्तूर द्वारा अमरावती पुलिस आयुक्त को भेजे गये आरोपियों के वॉरंट के आधार पर पुलिस ने पांच आरोपियों को खोज निकाला और उन्हें आंध्र पुलिस के हवाले किया. इन आरोपियों में अफसर खान मुख्तार खान (50, तारखेडा), शेख राजू शेख शेखजी (52, रहमत नगर), महेश नारायण साहू (50, मसानगंज), शेख शहजाद उर्फ साजिद शेख रुस्तम (28, मुजफ्फरपुरा), अकरम शहा उर्फ बब्बा सलिम शहा (31, अकबर नगर) का समावेश रहा.
इनमें से आरोपी महेश, शेख शहजाद और अकरम शहा को कोर्ट का समझ, सूचना पत्र देकर छोड दिया गया. जबकि आरोपी अफसर खान और शेख राजू को कानूनी कार्रवाई कर आंध्रप्रदेश कोर्ट में पेश करने के लिए भेजा गया है. यह कार्रवाई सीपी राकेश ओला के मार्गदर्शन में डीसीपी गणेश शिंदे, रमेश धुमाल, श्याम घुगे, एसीपी शिवाजी बचाटे के मार्गदर्शन में अपराध शाखा के निरीक्षक संदीप चव्हाण के नेतृत्व में सपोनि मनीष वाकोडे, सतीश देशमुख, फिरोज खान, मंगेश लोखंडे, प्रशांत मोहोड, नाझीमोद्दीन सैयद, रणजीत गावंडे ने की.

Back to top button